{"_id":"6138509e8ebc3eb3bc3e6bf3","slug":"meerut-army-personnelcommitted-suicide-by-shooting-himself-with-insas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सैन्यकर्मी का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, पुलिस बोली- इंसास से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सैन्यकर्मी का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, पुलिस बोली- इंसास से गोली मारकर की आत्महत्या
Wed, 08 Sep 2021 11:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:26 AM IST
सार
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में फाजलपुर के आर्मी इलाके में डयूटी पर तैनात सेना के सिपाही 26 वर्षीय मनजीत निवासी उत्तराखंड का लहूलुहान शव मिला है। पुलिस सैन्यकर्मी द्वारा इंसास रायफल से गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
सैन्यकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में सैन्यक्षेत्र में बुधवार सुबह एक सैन्यकर्मी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक सैन्यकर्मी उत्तराखंड का रहने वाला है, उसने इंसास रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं सैन्य अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में फाजलपुर के आर्मी इलाके में डयूटी पर तैनात सेना के सिपाही 26 वर्षीय मनजीत निवासी उत्तराखंड गांव पुरानसी ब्लॉक पबऊ, जिला पौड़ी गढ़वाल का गोली लगा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सैन्य कर्मियों ने इसकी सूचना कंकरखेडा पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: करनाल में राकेश टिकैत को बस में बैठाने पर भाकियू नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की की छानबीन की। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से इंसास बरामद हुई, जिसमें 17 गोलियां मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से इंसास की तीन गोली के खोखे बरामद किए हैं।
पुलिस का मानना है कि सिपाही ने अपने गले पर इंसास रख गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अपने साथी अमित के साथ मंगलवार रात को ड्यूटी पर था। घटना किस समय हुई इसकी अमित को भी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस अमित से भी पूछताछ करने की बात कह रही है।
बताया गया कि दोनों सिपाहियों की ड्यूटी 32 इंफेंट्री ब्रिगेडियर में थी। पुलिस ने इंसास अपने कब्जे में ले लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, आर्मी अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी है। हालांकि अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।