{"_id":"61711b3deec43630fd211ab7","slug":"meerut-air-polluted-again-after-rain-aqi-reached-50-to-250-in-only-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसों पर संकट: बारिश के बाद फिर प्रदूषित हुई मेरठ की हवा, एक्यूआई 48 घंटे में 50 से 250 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों पर संकट: बारिश के बाद फिर प्रदूषित हुई मेरठ की हवा, एक्यूआई 48 घंटे में 50 से 250 पर पहुंचा
Thu, 21 Oct 2021 01:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 PM IST
सार
बारिश के बाद 18 अक्तूबर की शाम शहर का औसत एक्यूआई 50 रिकॉर्ड किया गया था। 20 तारीख की शाम को एक्यूआई पांच गुना बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर की हवा में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ गया है। सिर्फ 48 घंटे में ही एक्यूआई 50 से 250 पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह भी धुंध छाई रही। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली तक प्रदूषण और बढ़ सकता है। इसलिए सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
बारिश के बाद 18 अक्तूबर की शाम शहर का औसत एक्यूआई 50 रिकॉर्ड किया गया था। 20 तारीख की शाम को एक्यूआई पांच गुना बढ़ गया। उधर, मौसम में नमी बढ़ रही है। इससे रात के तापमान में गिरावट आ रही है। पिछले 24 से 48 घंटे में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन-चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी व रात का तापमान गिरेगा।
यह भी पढ़ें: जाम से मिलेगी राहत: मेरठ में बनेंगी 50 पार्किंग, 34 के लिए जगह फाइनल, तीन जोन में बांटा शहर
विज्ञापन