फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fifty parking will be Constructed in Meerut, place final for 34, city divided into three zones

जाम से मिलेगी राहत: मेरठ में बनेंगी 50 पार्किंग, 34 के लिए जगह फाइनल, तीन जोन में बांटा शहर 

Thu, 21 Oct 2021 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Oct 2021 12:28 PM IST
सार

मेरठ शहर को जाम की समस्या से राहत देने के लिए नगर निगम ने प्लान तैयार कर लिया है। पार्किंग के लिए 34 स्थानों का चयन कर लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही ये पार्किंग शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
fifty parking will be Constructed in Meerut, place final  for 34, city divided into three zones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

मेरठ नगर निगम ने शहर के प्रमुख बाजारों के आसपास लगभग 50 वाहन पार्किंग शुरू करने का निर्णय लिया है। 34 स्थानों का चयन कर लिया है। एमडीए और आवास विकास से भी चयनित पार्किंग स्थलों की सूची मांगी है। 

विज्ञापन


सभी पार्किंग पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश और टीनशेड की व्यवस्था होगी। दीपावली से पहले निगम चार स्थानों पर वाहन पार्किंग का ठेका छोड़ देगा। नगर निगम ने वाहन पार्किंग स्थलों का चयन करने के लिए महानगर को तीन जोन में बांटा है। पार्किंग शुरू होने पर महानगर की जनता को जाम से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर जोन में इन सहित 13 स्थान चयनित
-पशु चिकित्सालय परिसर, सूरजकुंड रोड  : 25 वाहन
-गढ़ रोड स्थित मधु नर्सिंग होम के निगम सरकारी भूमि :  200 वाहन
-तेजगढ़ी चौराहा के निकट सरकारी भूमि  : 200 वाहन
-गढ़ रोड स्थित मंशादेवी मंदिर के निकट निगम की भूमि : 250 वाहन
-सूरजकुंड पार्क परिसर में : 200 वाहन

यह भी पढ़ें : नियमों की अनदेखी: मेरठ में मोदी रबड़ ने बेच डाली सीलिंग की 117 एकड़ जमीन, तीन आईएएस करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय जोन में ये स्थान चयनित 
-हापुड़ रोड स्थित पुराना कमेला की भूमि : 150 वाहन
-माधवपुरम में पानी की टंकी परिसर : 100 वाहन
-जिमखाना मैदान :100 वाहन 

कंकरखेड़ा जोन में ये स्थान चयनित
-रोहटा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के निकट सरकारी भूमि : 100 वाहन
-दिल्ली रोड स्थित शॉपरिक्स मॉल के बाहर :100 वाहन
-दिल्ली रोड पर रिठानी में कैलाश डेयरी के निकट  सरकारी भूमि : 100 वाहन
-टीपीनगर में टंकी के पीछे खाली स्थान : 100 वाहन

चार स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया शुरू 
जीआईसी मैदान के बाहर रोड पटरी, पश्चिमी कचहरी गेट और हनुमान मंदिर वाली साइड मेरठ कॉलेज, कंकरखेड़ा सरधना रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के निकट सरकारी भूमि, नेहरू रोड पर आबूनाला की पटरी पर वाहन पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।

एमडीए-आवास विकास भी देगा पार्किंग 
शहर में एमडीए और आवास विकास से भी निगम ने पार्किंग स्थलों की सूची मांगी है। 

मल्टीलेवल पार्किंग का इंतजार 
जनता को मल्टीलेवल कार पार्किंग का अभी इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए शहर में पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा है। 

जनता को मिलेगी राहत
शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर वाहन पार्किंग संचालित होने से जनता को राहत मिलेगी। पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए स्थान दिया जाएगा। अधिकतर चयनित स्थान सरकारी भूूमि पर हैं। शीघ्र ठेका छोड़ा जाएगा। - ममता मालवीय, अपर नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed