फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Abulane car accident: police did not name him but filed report as unknown in case of death of poor man

UP: गरीब तो मर गया पर पुलिस ने नहीं निभाया असली फर्ज, रईसजादों पर हुई मेहरबान, स्कॉर्पियो से मारी थी टक्कर

Wed, 25 Oct 2023 02:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Oct 2023 02:00 AM IST
सार

Meerut Accident Case : भीड़ ने कार सवार अनुभव गोयल को पुलिस के हवाले कर दिया। गाड़ी भी मौके से बरामद हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करने की बजाय अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Meerut Abulane car accident: police did not name him but filed report as unknown in case of death of poor man
मेरठ: आबूलेन पर इसी स्कॉर्पियो कार से टक्कर मारी थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गरीबों की कितनी सुनवाई होती है, ये गुब्बारे बेचकर परिवार का पेट भरने वाले भानु की मौत से उजागर हो रहा है। मेरठ शहर के सबसे व्यस्त मार्केट आबूलेन पर सोमवार रात गुब्बारे बेचने वाले भानु की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। भीड़ ने कार सवार अनुभव गोयल को सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। गाड़ी भी मौके से बरामद हो गई। इसके बावजूद सदर बाजार पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करने की बजाय अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में तहरीर आई, इसलिए नामजदगी नहीं लिखी।

विज्ञापन


आबूलेन पर स्कॉर्पियो से कुचलकर मरने वाले युवक की पहचान मंगलवार को भानु पुत्र बच्चू सिंह नारायणदास खेड़ा उन्नाव के रूप में हुई। वह कंकरखेड़ा की रेलवे कॉलोनी में रहता था। शव की पहचान उसके बहनोई तारा सिंह ने की। भानु की जगह कोई रसूखदार होता तो पुलिस गाड़ी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लेती लेकिन गरीब की पैरवी करने वाला कौन होता है। ये भी तब जबकि भीड़ ने स्कॉर्पियो सवार अनुभव गोयल की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। अनुभव शराब के नशे में था। उसने बताया था कि उसके साथ कार्तिक उर्फ कुश गुप्ता, मनिक और तनिष्क शर्मा निवासी कृष्णा वाटिका थे। सभी ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद वे सभी फरार हो गए।

विज्ञापन

गाड़ी के भीतर भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं लेकिन, पुलिस ने आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आईपीसी की धारा 279 और 304ए में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि शराब के नशे में आबूलेन जैसे मार्केट में इस तरह किसी को कुचलकर मार देना गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है। लेकिन भानु गरीब था, शायद इसलिए आरोपियों के नाम पता होने के बावजूद मामला अज्ञात में दर्ज किया गया।

सदर बाजार थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि अनुभव गोयल की भीड़ ने पिटाई कर दी थी, इसलिए उसका पुलिस कस्टडी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, इतनी भारी मात्रा में स्कॉर्पियो में शराब मिलने पर भी पुलिस ने इसे तस्करी नहीं माना, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन

विज्ञापन

ये थी घटना
सोमवार रात एक स्कॉर्पियो सदर की तरफ से होते हुए बेगमपुल की तरफ जा रही थी। स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। सड़क से गुजर रहे तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी। इसमें गुब्बारा बेचने वाले भानु की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोग स्कॉर्पियो के पीछे दौड़े तो वह डिवाइडर से टकराकर रुक गई। एक आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। उसके चार साथी भाग गए। आरोपी अनुभव गोयल के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस ने उसको रिपोर्ट में नामजद नहीं किया।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed