फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 13 thousand electrical engineers will not work for three days, the engineers union announced a holiday from April 4 to 6

मेरठ: तीन दिन काम नहीं करेंगे 13 हजार विद्युत अभियंता, अभियंता संघ ने चार से छह अप्रैल तक अवकाश का किया एलान 

Thu, 31 Mar 2022 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Mar 2022 11:02 AM IST
सार

मेरठ ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबंधन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने और अभियंताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए 13 हजार विद्युत अभियंताओं ने काम नहीं करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Meerut: 13 thousand electrical engineers will not work for three days, the engineers union announced a holiday from April 4 to 6
मेरठ न्यूज, यूपी न्यूज - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबंधन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने और अभियंताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संघ उत्तर प्रदेश ने चार, पांच और छह अप्रैल को तीन दिन तक प्रदेश के सभी अभियंताओं के सामूहिक अवकाश पर चले जाने का एलान कर दिया। मांगे नहीं मानी गई तो तीन दिन तक बिजली व्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन


बुधवार को दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने इस संबंध में विक्टोरिया पार्क स्थित सिविल कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संघ के केंद्रीय महासचिव जयप्रकाश और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि ऊर्जा प्रबंधन ने ईआरपी व्यवस्था में अरबों रुपये का घोटाला किया है जिसकी जांच सीबीआई को करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चित चेतन हत्याकांड: इंसाफ मिला तो छलके खुशी के आंसू, डर-डर के तारीख पर जाते थे मितन, खौफनाक थी पूरी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन नियमों की अनदेखी करके कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है, इससे अभियंताओं में भारी आक्रोश है। जयप्रकाश ने कहा कि बिजली प्रबंधन ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जीरो टोलरेंस नीति की धज्जियां उड़ाकर अरबों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया है। सरकार इसकी सीबीआई जांच कराए तो सबकुछ साफ हो जाएगा। वीपी सिंह ने कहा कि बाकी राज्यों में जहां ईआरपी सिस्टम पर 60 से 90 करोड़ रुपये तक खर्च किया है, वहीं प्रदेश में इस सिस्टम पर 700 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। 

नौ हजार से ज्यादा अभियंता अब तक अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। इस मौके पर इंजीनियर सीपी सिंह, केके तेवतिया, रोहित कुमार, आरए कुशवाहा, अरविंद बिंद, केके सारस्वत, जेके गुप्ता, एके सिंह, सकिंदर सिंह यादव, राकेश कुमार, यागेश कौशिक, सचिन कुमार, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

बड़े फाल्ट नहीं होंगे ठीक, बिजली होगी प्रभावित
बिजली अभियंताओं के तीन दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहने का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ेगा। बड़े फाल्ट ठीक नहीं होंगे तो बिजली आपूर्ति पर इसका असर पड़ना तय है। हालांकि अभियंताओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के चलते आपूर्ति बहाल रहने का दावा किया है। इसके बावजूद भी आपूर्ति पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।

राजस्व पर पड़ेगा असर
पीवीवीएनएल में बकाया बिल को लेकर रोजाना करीब छह हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाते हैं। इससे विभाग को राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन तीन दिन तक न तो कनेक्शन कटेंगे और न ही नए कनेक्शन आदि जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed