फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayawati's controversial statement in Deoband rally, Election Commission bans Mayawati's campaigning

बसपा सुप्रीमो-सीएम योगी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, जानें- मायावती ने कहां दिया था वो बयान

Mon, 15 Apr 2019 05:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's controversial statement in Deoband rally, Election Commission bans Mayawati's campaigning
देवबंद रैली संबोधित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती द्वारा चुनाव प्रचार में गलत बयानबाजी करने के मामले में चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने सीएम योगी पर 72 घंटे यानी तीन दिन और मायावती पर 48 घंटे यानी दो दिन के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आगे जानिए मायावती ने कहां दिया था वो बयान:-

विज्ञापन

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सात अप्रैल को सहारनपुर के देवबंद में साझा रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी। वहीं इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास है।

चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए ग्यारह अप्रैल को नोटिस जारी कर मायावती से जवाब मांगा था। लेकिन सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। जबकि आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई है। आयोग के अनुसार, योगी ने जनसभा के दौरान एक खास संदर्भ में 'हरा वायरस' और 'बजरंग बली' शब्द का इस्तेमाल किया था। जो अचार संहिता का उल्लंघन है।

बता दें कि सहारनपुर के देवबंद में हुई साझा रैली में गठबंधन के तीनों दिग्गज नेता शामिल हुए थे। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो और रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने भी मंच से जनता को संबोधित किया था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed