बसपा सुप्रीमो-सीएम योगी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, जानें- मायावती ने कहां दिया था वो बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती द्वारा चुनाव प्रचार में गलत बयानबाजी करने के मामले में चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने सीएम योगी पर 72 घंटे यानी तीन दिन और मायावती पर 48 घंटे यानी दो दिन के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आगे जानिए मायावती ने कहां दिया था वो बयान:-
गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सात अप्रैल को सहारनपुर के देवबंद में साझा रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी। वहीं इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास है।
चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए ग्यारह अप्रैल को नोटिस जारी कर मायावती से जवाब मांगा था। लेकिन सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। जबकि आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई है। आयोग के अनुसार, योगी ने जनसभा के दौरान एक खास संदर्भ में 'हरा वायरस' और 'बजरंग बली' शब्द का इस्तेमाल किया था। जो अचार संहिता का उल्लंघन है।
बता दें कि सहारनपुर के देवबंद में हुई साझा रैली में गठबंधन के तीनों दिग्गज नेता शामिल हुए थे। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो और रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने भी मंच से जनता को संबोधित किया था।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/