{"_id":"5ae780a74f1c1be2798b71ac","slug":"manzil-saini-aaj-fir-le-sakti-hai-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजिल सैनी आज फिर ले सकती हैं एसएसपी का चार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजिल सैनी आज फिर ले सकती हैं एसएसपी का चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस मंजिल सैनी दहल ने सोमवार सुबह एसएसपी मेरठ का चार्ज छोड़ दिया। वह अपने घर नोएडा भी पहुंच गईं। शाम को डीजीपी का निर्देश मिला कि शब-ए-बरात पर्व को कप्तान पूरा कराकर ही जाएंगे। जिसके चलते मंगलवार सुबह मंजिल सैनी फिर से मेरठ का चार्ज ले सकती हैं। ड्राइवर भी गाड़ी लेकर नोएडा चला गया है।
रविवार को 36 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादलों के क्रम में एसएसपी अलीगढ़ राजेश पांडेय मेरठ के एसएसपी बने हैं। जबकि एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी का बाल्य देखभाल अवकाश मंजूर कर लिया गया था। मंगलवार सुबह राजेश पांडेय को मेरठ का चार्ज संभालना था। जिसके चलते मंजिल सैनी ने सोमवार सुबह ही एसएसपी का चार्ज एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी को सौंप दिया। विदाई समारोह के बाद वे अपने पति जसपाल दहल के साथ नोएडा चली गईं।
एसपी सिटी ने बताया कि डीजीपी का निर्देश आया है कि जिन भी एसएसपी का ट्रांसफर हुआ या छुट्टी मंजूर हुई है वह फिलहाल अपने जिले में शब-ए-बरात पर्व पूरा होने तक चार्ज पर रहेंगे। निर्देश मिलने पर एसपी सिटी ने मंजिल सैनी को लेने के लिए उनकी गाड़ी नोएडा भेजी है। एसपी सिटी ने बताया कि मंजिल सैनी मंगलवार सुबह फिर से एसएसपी मेरठ का चार्ज 24 घंटे के लिए ले सकती हैं। वहीं, नवागत एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह बुधवार को मेरठ का कार्यभार संभालेंगे।