फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many peoples injured including Maulana in stone attack at Meerut district

मौलाना को ईंट लगने पर बखेड़ा... जमकर पथराव और फायरिंग, तोड़फोड़, आधा दर्जन लोग घायल

Fri, 01 Nov 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Nov 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Many peoples injured including Maulana in stone attack at Meerut district
हमले में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में गुरुवार शाम मौलाना को ईंट लगने पर हुए विवाद के बाद जमकर पथराव व तोड़फोड़ हुई। एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग से भगदड़ मच गई। संघर्ष में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वाहन छोड़कर भाग निकले। ये सभी वाहन कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समर गार्डन निवासी मौलाना निसार गुरुवार शाम हरी मस्जिद के निकट से जा रहे थे। तभी पास की दुकान पर खड़े कुछ युवकों में किसी बात को लेकर हंसी-मजाक होने लगा। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने अपने साथी पर ईंट फेंक दी, जो पास से गुजर रहे मौलाना निसार को जा लगी। मौलाना ने इस बात का विरोध जताया तो युवकों ने गालीगलौज के बाद मौलाना से हाथापाई कर दी। पड़ोस में ही रहने वाले इमरान ने बीचबचाव का प्रयास किया तो इन युवकों ने मौलाना को छोड़कर इमरान को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दशहरा पर्व के बाद कई शहरों में तनाव,भाजपा नेता की हत्या, आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन युवकों ने इमरान के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर दी। महिला और पुरुष जो भी सामने आया, उसके साथ मारपीट की गई। भीड़ लगने पर हमलावरों में शामिल दो युवकों ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इस दौरान पथराव होने से भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट और नौचंदी थाना पुलिस के अलावा यूपी 100 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने साहबजादा, आकिब, इमरान, खुशनूर, शमीना, यासमीन आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार मामले की जानकारी की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed