मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे
Manipur Incident in UP : किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है। हालांकि, पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता निर्वस्त्र किशोरी की पिटाई करते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस अब वीडियो में सुनाई दे रही आरोपियों की आवाज के आधार पर भी मुकदमे में आरोपियों के नाम बढ़ाएगी। इसके अलावा किशोरी को खेत में ले जाने वाले शाकिर के अलावा अन्य दो युवकों के नाम भी मुकदमे में शामिल करेगी।
किठौर थाने में किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाकिर पुत्र जाहिद ने उसकी बेटी को निकाह का झांसा देकर फंसा लिया। तीन महीने पहले किशोरी को जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आलम पुत्र रियासत, पप्पू, शोएब गद्दी पुत्र जफ़रयाब, हैदर पुत्र गुलजार ने किशोरी के कपड़े छीनकर उसरा वीडियो बनाया।
इस मामले में पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर शाकिर, जावेद, आलम और हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के पिता को सारे आरोपियों के नाम पता नहीं थे। इसलिए कई दरिंदों के नाम मुकदमे में शामिल नहीं हुए हैं।
इस पूरे प्रकरण में लोगों का कहना है कि मुकदमे में जो अज्ञात युवक हैं, उनके बारे में अभी पुलिस को जानकारी नहीं है। इन सभी को इसके लिए सजा मिलनी चाहिए। वीडियो में किशोरी साफ कह रही है कि शाकिर के साथ दो युवक और भी थे, जो उसको लेकर आए थे, ऐसे में उन युवकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा वीडियो बनाने वाले भी कई दरिंदे थे। इनमें सिर्फ चार के ही नाम सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर
किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। वीडियो में जिन आरोपियों की आवाज सुनाई दे रही है, उन सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, थाना प्रभारी को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इस घटनाक्रम में जो भी आरोपी शमिल रहा है, उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
यह भी पढ़ें: दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता