{"_id":"5d8f02ba8ebc3e013874937b","slug":"man-died-after-a-roadways-bus-hit-him-from-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: परतापुर में रोडवेज बस ने सामने से आ रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: परतापुर में रोडवेज बस ने सामने से आ रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत
Sat, 28 Sep 2019 12:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार सुबह एक युवक की रोडवेज बस की चपेट में आने से अचानक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत डायल 100 को सड़क हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे को अंजाम देकर भाग रहे बस चालक को आगे पुलिस चौकी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आज सुबह परतापुर थाना क्षेत्र के जेपी रोड पर सामने से आ रहे एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस का चालक हादसे के बाद फरार हो रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका नंबर कंट्रोल रूम को नोट करा दिया जिसके बाद उसे परतापुर के मोहद्दीनपुर चेक पोस्ट पर पकड़ लिया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन