फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections 2019: Election Commission decided Expenditure of candidates

चुनावी कुर्सियां न बिगाड़ दें बजट, चुनाव आयोग ने तय किया प्रत्याशियों का खर्च 

Sun, 24 Mar 2019 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Mar 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Election Commission decided Expenditure of candidates
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए शिकंजा कस दिया है। चुनाव में मनोरंजन से लेकर खानपान तक का खर्च तय कर दिया गया है। इसमें खासतौर से बैंक्वेट हॉल से लेकर जनसभाओं में एक कुर्सी का किराया रोजाना आठ रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है, जिससे प्रत्याशियों का बजट बिगड़ सकता है। हालांकि, हर साल चुनाव आयोग खर्च तय करता है, लेकिन फिर भी अधिकांश प्रत्याशी इसमें गड़बड़ी कर जाते हैं। 
विज्ञापन


आयोग के निर्देश पर प्रत्याशियों के खर्च करने की मदवार सूची जारी की गई है। एक प्रत्याशी की खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख रुपये तय की गई है। इसके लिए जिले को जोनल और सेक्टर में बांटकर उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम प्रत्याशियों के कार्यालय पर नजर रखेगी। वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

होटल के रेट भी तय
लोकसभा प्रत्याशियों के लिए होटल में ठहरने और खाने के रेट भी तय किए गए हैं। इस सूची में शहर के 41 होटल शामिल किए गए हैं। जिसमें किराया 400 रुपये से 11 हजार तक किया गया है। वहीं, होटल में खाने के रेट प्रति प्लेट अनुसार तय किए गए हैं। इसमें प्रति प्लेट खाने के मैन्यू के अनुसार 400 रुपये प्रति प्लेट से 1750 रुपये प्रति प्लेट तक तय किया गया है। 

निर्वाचन कार्यालय द्वारा तय दरें 
कुर्सी फैंसी     आठ रुपये रोजाना
कुर्सी सामान्य     पांच रुपये रोजाना
कुर्सी बैंक्वेंट     25 रुपये प्रति पीस
कुर्सी कवर      10 रुपये प्रति पीस
सोफा कवर     50 रुपये प्रतिदिन
परदे     एक रुपये स्क्वायर  फीट प्रतिदिन

खानपान के सामान
कोल्ड ड्रिंक  80 रुपये -दो लीटर
चाय    आठ रुपये प्रति कप
कॉफी    15 रुपये प्रति कप
मिठाई    400 रुपये प्रति किलोग्राम
समोसा    10 रुपये प्रति पीस
पानी बोतल    18 रुपये प्रति बोतल
फूड पैकेट    70 रुपये प्रति (आठ पूरी, सब्जी, अचार, लड्डू)

रैलियों में बसों के लिए रेट
15 से 24 सीट    1002 प्रति दिन
25 से 34 सीट    1129 प्रति दिन
35 से 40 सीट    1263 प्रति दिन
41 से 45 सीट    1306 प्रति दिन
46 सीट से ज्यादा     1482 प्रति दिन

हैलीपैड निर्माण के रेट भी तय 
ईंट से तैयार पक्का हेलीपैड    2.20 लाख 
बिना ईंट के कच्चा हेलीपैड    1.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed