फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections 2019: CM yogi adityanath visit shakumbhari devi temple in saharanpur

राहुल गांधी पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- मोदी के राज में कश्मीर से गायब हुए पत्थर

Sun, 24 Mar 2019 01:48 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: sapna singla Updated Sun, 24 Mar 2019 01:48 PM IST
सार

  • कहा-हमने जो कहा वह कर दिखाया।
  • हमने किसानों को कर्ज से निकाला। 
  • दो करोड़ सात लाख गरीबों को शौचालय देने का कार्य किया है। 
  • राहुल पर योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि गन्ना पेड़ पर लटकता है।

विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: CM yogi adityanath visit shakumbhari devi temple in saharanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी के सहारनपुर पहुंचे। यहां दोपहर 1:33 पर योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया और माता शाकंभरी देवी से नतमस्तक होकर मुरादें मांगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश और मायावती दस साल में इतनी बार सहारनपुर नहीं आए जितनी बार मैं आ चुका हूं। दो साल में मैं छह बार सहारनपुर आ चुका हूं। सहारनपुर को विश्व विद्यालय दिया। चारों तरफ सड़कें बन रही हैं। विकास साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन




सीएम योगी ने सहारनपुर में बेहट की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हर जगह मोदी-मोदी की गूंज है। सीएम योगी बोले कि हमने जो कहा वह कर दिखाया। किसानों को कर्ज से निकाला। दो करोड़ सात लाख गरीबों को शौचालय देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माटी का कण-कण मेरे लिए चंदन है जिसे मैं माथे पर लगाता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पड़ोसी के घर में बिजली आती थी तो इन्हें चिढ़ होती थी कि इसके घर में बिजली क्यों है। अब नरेंद्र मोदी का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने विकास कराया। मोदी जी ने घर-घर बिजली पहुंचाई। दो साल पहले यूपी में गुंडाराज था। अब भ्रष्टाचारी जेल में हैं।

राहुल पर योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि गन्ना पेड़ पर लटकता है। अमेठी में जाकर कहते हैं कि चीनी के पेड़ लगा देंगे। महात्मा गांधी का सपना पूरा करना चाहते हैं राहुल गांधी लेकिन इन्हें मंदिर में बैठना नहीं आता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मैन विद आउट ब्रेन हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने हिंदुओं के कार्यक्रम रोके, जबकि हमने कांवड़ यात्रा में खुली छूट दी। हमने पुलिस की भर्ती कराई बेटियों की पुलिस में भर्ती कराई। उन्होंने कहा कि यदि हम आज कुछ कर पा रहे हैं तो हमारी ताकत मोदी जी हैं। 2014 से पहले भारत को याद करिए उस समय पर नीतियां बनती थीं। जेबें भरी जाती थीं मामा, चाचाओं ने देश को बहुत लूटा। सपा-बसपा ने यूपी में कई काम लटकाए। गठबंधन देशद्रोहियों के साथ खड़ा है। मोदी जी के पचपन महीनों का कार्यकाल सपा बसपा और कांग्रेस के पचपन वर्षों के कार्यकाल पर भारी पड़ता है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। मोदी के राज में कश्मीर के पत्थर गायब हो गए हैं। पुलवामा में आप देख चुके हैं बालाकोट में एयर स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी है। विपक्ष को इस पर भी सवाल उठाने हैं। उन्होंने कहा कि इनके समय में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी और मोदी के राज में आतंकवादी गोली और गोले खिलाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पीढ़ियों से महागुरु रहे सैम पित्रोदा भारत के लिए 'शेम' हो चुके हैं। पुलवामा के शहीदों का अपमान करते हुए कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जिस दल का गुरु ऐसा होगा तो उसके चेले ‘’नामदारों के कुलदीपक’’ की सोच कैसी होगी।

सीएम योगी बोले कि 'भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी' और 'गुडों के कुल भूषण’ तथा 'नामदारों के कुलदीपक' यह जितने भी कुल हैं मिलकर राष्ट्र का विनाश और मिल-बांटकर देश के संसाधनों में लूट-खसोट करके देश का सर्वनाश करना चाहते हैं।

योगी ने कहा पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, जैसे ओसामा बे-मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। आपके सहारनपुर में आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला।

सत्ता हथियाने के लिए मुगलों का अनुसरण करते हुए अपने पिता, अपने सगे चाचा तक को दरकिनार कर दिया और धुर विरोधियों की गोद में जा बैठे हैं , गांव जवार में कहावत है, "जो बाप का न हुआ, वो आप का क्या होगा " जनता इन मौकापरस्त सत्ता लोलुपों को चुनाव में अच्छा सबक सिखाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed