फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last chance to enter UG courses today

यूजी कोर्सों में आज प्रवेश का अंतिम मौका

Sat, 02 Jan 2021 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Last chance to enter UG courses today
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में प्रवेश का शनिवार को अंतिम दिन है। इसके बाद विवि कोई मौका नहीं देगा। शनिवार को भी कॉलेजों में ऑफरलेटर जमा करके प्रवेश लिया जा सकता है। वहीं, पीजी में शुक्रवार को ओपन मेरिट के पहले दिन सिर्फ 525 दाखिले हुए हैं। पहली ओपन मेरिट से पीजी में एडमिशन की अंतिम तिथि चार दिसंबर है।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि यूजी में बीए-एलएलबी-बीकॉम-एलएलबी, बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एवं इंटीग्रेटेड कोर्सों को छोड़कर बाकी यूजी के कोर्सों में शनिवार को दाखिला लेने का अंतिम मौका है। कॉलेज आज ही मेरिट बनाकर तुरंत ही एडमिशन देंगे। बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एंड स्पोर्ट्स में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए भी शनिवार को अंतिम तिथि है। बीए एकल विषय के साथ लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए भी शनिवार का ही समय है।
विज्ञापन

एलएलबी की दूसरी मेरिट पर अभी निर्णय नहीं
एडमिशन पोर्टल पर गलत कॉलेज खोले जाने के बाद रुकी एलएलबी की मेरिट पर विवि प्रशासन शुक्रवार को भी कोई निर्णय नहीं ले पाया है। वहीं, पीजी में ओपन मेरिट के पहले दिन सिफ 525 छात्र-छात्राओं ने ही एडमिशन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed