{"_id":"5963a2894f1c1b39528b4a32","slug":"lashkar-s-new-trend-non-muslims-join-lashkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन लश्कर का नया ट्रेंड सामने आया, गैर मुस्लिमों पर भी लश्कर की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठन लश्कर का नया ट्रेंड सामने आया, गैर मुस्लिमों पर भी लश्कर की निगाह
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:08 AM IST
सार
ब्रेनवास कर धकेला जा रहा आतंक के दलदल में, आतंकी संगठन लश्कर का नया ट्रेंड सामने आया
विज्ञापन
संदीप उर्फ आदिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से जो इनपुट साझा किया है, उनमें कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला है कि संदीप शर्मा के लश्कर में जाने के बाद उसका उसे आदिल नाम दे दिया गया। आतंकी संगठन लश्कर अब गैर मुस्लिम नौजवानों का माइंडवास कर आतंक के दलदल में धकेल रहा है। आतंकियों का यह नया ट्रेंड सामने आने के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
शहर के संदीप शर्मा के बारे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां गहराई से जांच-पड़ताल में जुटी हैं। जानकारी मिली है कि वह काफी समय से लश्कर के लिए काम कर रहा था। कश्मीर के सोपोर में रहने वाले शकूर के माध्यम से उसने लश्कर में एंट्री की। दो दिन पहले अनंतनाग के उस घर से पकड़ा गया था, जहां लश्कर के टॉप कमांडर बशीर लश्करी को मारा गया था। एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने करीब 17 लोगों को बंधक बना लिया था, जब उन्हें छुड़ाया गया तो पता चला कि संदीप कश्मीर का रहने वाला नहीं है। यह देख पुलिस अफसरों को आश्चर्य हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के लिए वहां उसे रोक लिया। बाद में पूछताछ में सामने आया कि वह लश्कर आतंकियों का सहयोगी है। यदि पुलिस जरा चूक कर देती तो वह स्थानीय लोगों के साथ ही निकल जाता। एटीएम लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने वाला संदीप शर्मा ने लश्कर के संपर्क में आने के बाद अपना नाम आदिल रख लिया था। वह एक मुसलमान की तरह रहने लगा था। इतना ही नहीं वह लश्कर के कैंप में पांच वक्त की नमाज भी पढ़ता था। संदीप कश्मीर के कुलगाम में एक मकान में दूसरे साथी के साथ किराए पर रह रहा था। वह पंजाब और यूपी के कई एटीएम लूट में भी शामिल रहा है। उसके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
गैर मुस्लिम आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल का नाम सामने आने के बाद आतंकियों के नए ट्रेंड से भी पर्दा उठ रहा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा अब गैर मुस्लिम युवकों की मुफलिसी और बेरोजगारी का फायदा उठाकर उनका माइंडवास कर आतंक के दलदल में धकेल रहा है। संदीप इसका ताजा उदाहरण है। गैर मुस्लिमों को लश्कर में शामिल करने के पीछे यह भी सोच है कि पुलिस को उन पर शक नहीं होगा। साथ ही ऐसे युवकों को भी चुना जा रहा है कि जिनका न कोई आपराधिक रिकार्ड है और न ही किसी को उन पर शक। संदीप के अलावा इस तरह के कितने और नौजवान भटके हुए हैं। इसकी तलाश भी की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी खोजबीन में जुटी हैं कि संदीप का किसी और स्थानीय युवकों से संपर्क है या नहीं। संदीप मुजफ्फरनगर आता था तो वह किससे मिलता था। क्या वह बीच में भी यहां आया, जिसका घरवालों को नहीं पता, यह भी जांच का विषय है।
कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
नोएडा से आई एटीएस की टीम भी संदीप के परिवार वालों से पूछताछ करने पहुंची है। संदीप का कोई पुलिस रिकार्ड नहीं है। उसके खिलाफ थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। संदीप के भाई प्रवीण ने बताया कि संदीप पहले कभी किसी मामले में शामिल नहीं रहा और न ही वह कभी पकड़ा गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
ब्रेनवास कर धकेला जा रहा आतंक के दलदल में, आतंकी संगठन लश्कर का नया ट्रेंड सामने आया