फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river

कार्तिक पूर्णिमा स्नान: पुलिस प्रतिबंध के बावजूद हजारों की संख्या में घाटों पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु, तस्वीरें

Mon, 30 Nov 2020 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Nov 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river
गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

गंगा स्नान को लेकर पुलिस के प्रतिबंध पर आस्था भारी रही क्षेत्र में जगह-जगह गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में स्नान किया वहीं इससे पहले रविवार शाम को दीपदान किया गया था और सोमवार सुबह से ही गंगा स्नान का सिलसिला चल रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से पूरी सख्ती है। बावजूद इसके श्रद्धालु इधर उधर से गंगा घाटों पर पहुंच कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विधि विधान से पूजा कर रहे हैं।

विज्ञापन

Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river
गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, माछरा, सरधना में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान स्थगित होने से हस्तिनापुर में मखदूमपुर, फतेहपुर प्रेम, भीकुंड समेत अन्य घाटों पर पुलिस का पहरा रहा। इसके चलते श्रद्धालुओं ने दूसरी जगह गंगा किनारे एवं गंगनहर में दीपदान कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पुलिस ने रास्ते बंद करके श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर नहीं जाने दिया। 

हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर दीपदान के लिए श्रद्धालु नहीं पहुंच सके। इस पर उन्होंने दूसरी जगह गंगा किनारे पहुंचकर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान और पिंडदान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river
गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाट पर मुस्तैद रहे गोताखोर 
मखदूमपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुलिस ने चौराहे को सील कर दिया। इसके बावजूद गंगा घाट पर एक प्लाटून पीएसी के गोताखोरों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन

Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river
गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

अन्य घाटों पर किया स्नान
पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं ने मुख्य स्नान घाट मखदूमपुर, फतेहपुर प्रेम और भीकुंड पुल के बजाय खेतों से गुजरकर जहां-तहां जंगल में गंगा किनारे पहुंचकर पूजा-अर्चना कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं दीपदान किया। वहीं, पुलिस के आने पर श्रद्धालु एवं पंडित ईख में छिप गए। उधर, बूढ़ी गंगा पर भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे परंतु पुलिस ने मध्य गंगा नहर किनारे बैरियर लगाकर आगे नहीं जाने दिया।

Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river
गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा पर मखदूमपुर गंगा घाट और हस्तिनापुर में बूढ़ी गंगा किनारे लगने वाले गंगा स्नान मेले के स्थगित होने से सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी छिन गई है। मेले के दौरान प्रतिवर्ष हजारों रुपये की दूब घास और सरकंडे से बनी टीकरी बेचने वाले बच्चे भी रविवार सुबह से शाम तक गंगा किनारों पर उदास बैठे रहे।

Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river
गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मेले से सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। उन्हें उम्मीद थी कि मेले में कुछ बेचकर वे घर का खर्च ही नहीं चलाएंगे, कुछ नई खरीदारी भी करेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण मेला स्थगित हो गया और उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। रविवार को मखदूमपुर गंगा घाट पूरी तरह सुनसान था। वहां चार छोटे बच्चे दूब घास से बनी सरकंडे की टिकरी के लिए खरीदारों का इंतजार कर रहे थे। 

Karthik Purnima Snan 2020: Despite the police ban, thousands of devotees diped in ganga river
टिकरी लेकर वापस लौटते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मोहित, शुभम, सोनू और देव ने बताया कि वे हर साल  दीपदान करने के लिए सरकंडा और दूब घास से बनने वाली टिकरी तैयार कर 10 रुपये में बेचते रहे हैं। उम्मीद थी कि मेले में उन्हें अच्छी कमाई होगी और कपड़े खरीदेंगे। घर की और जरूरतों को पूरा करेंगे परंतु कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed