{"_id":"6aca1146aa04e670d603fc50","slug":"kapil-dies-after-risking-his-life-to-save-mother-and-daughter-in-baghpat-fire-tragedy-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंसानियत को जिताकर जिंदगी हार गए कपिल, बागपत अग्निकांड में मां-बेटी को बचाने और आग बुझाने में झुलस गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंसानियत को जिताकर जिंदगी हार गए कपिल, बागपत अग्निकांड में मां-बेटी को बचाने और आग बुझाने में झुलस गए थे
Sat, 10 Oct 2026 03:50 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:50 PM IST
सार
बागपत के खेकड़ा में किराना व्यापारी के मकान में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। इस दौरान मां-बेटी को बचाने और आग बुझाने में एक राहगीर झुलस गए थे। राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बागपत में आग लगने से दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के खेकड़ा कस्बे में दुकान और मकान में आग लगने पर मां-बेटी को बचाने के प्रयास में सिलिंडर फटने पर झुलसे घासमंडी के रहने वाले कपिल (24) की शुक्रवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं व्यापारी अंकुर जैन और उनके पड़ोसी जाहिद का अभी उपचार चल रहा है।
कस्बे में पाठशाला मार्ग पर मोहल्ला औरंगाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे व्यापारी अंकुर जैन की किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उनके शोर मचाने पर मदद के लिए आए पड़ोसी जाहिद और राहगीर कपिल निवासी घासमंडी भी आग पर काबू पाने लगे और दुकान के ऊपर बने मकान में फंसी व्यापारी की पत्नी स्वाति जैन और बेटी अनन्या जैन को बचाने के प्रयास में जुट गए।
तभी दुकान में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके से फटने से कई लोग झुलस गए। इनमें कपिल भी शामिल थे, जिनका कमर व अन्य हिस्सा झुलस गया। इस हादसे में स्वाति जैन और उनकी बेटी अनन्या की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई थी, जबकि झुलसे व्यापारी व्यापारी अंकुर जैन, जाहिद और कपिल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इनका उपचार चल रहा था।

Trending Videos
शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे कपिल की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इस तरह कपिल ने मदद करके इंसानियत दिखाई और अब वह अपनी जिंदगी हार गए। उनकी मौत की जानकारी मां मेमकला और बहन शिवानी को दी गई। उनका शव खेकड़ा लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
काम पर जा रहे थे परिवार के इकलौते बेटे कपिल, आग लगी देख मदद करने लगे
घासमंडी निवासी दिनेश ने बताया कि कपिल मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जौला के रहने वाले थे, जो परिवार के इकलौते बेटे थे। बचपन में उसके पिता रामनिवास की मौत हो गई थी। तभी से वह अपनी मां के साथ ननिहाल आकर रहने लगे थे।

कपिल सबमर्सिबल व नलकूप का बोरिंग करने का काम करते थे, बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से काम पर जा रहे थे। तभी रास्ते में दुकान में आग लगी देखते ही व्यापारी की मदद करने में जुट गए।
उनके परिवार में तीन बहन शिवानी, महिमा और आरती हैं, जिनमें शिवानी और महिमा की शादी हो चुकी है। कपिल की अभी शादी नहीं हुई थी। दिनेश ने बताया कि कमर झुलसने के बाद कपिल की हालत ऐसी थी कि वह बोल भी रहे थे लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। उनके ननिहाल में मामा गोविंदा, मनोज और नानी बीरो देवी हैं।
खेकड़ा में आग लगने पर झुलसे युवक कपिल की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई है। व्यापारी समेत एक अन्य का अभी उपचार चल रहा है, जिनकी हालत में सुधार है।-रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा
मकान में आग लगने से मां-बेटी जिंदा जलीं
बागपत के खेकड़ा में किराना व्यापारी अंकुर जैन के मकान में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 बजे आग लग गई। ऊपर की मंजिल में फंसने से व्यापारी की पत्नी स्वाति जैन (38) और बेटी अनन्या (4) की दम घुटने व जलने से मौत हो गई।

आग बुझाने में अंकुर जैन, उनका नौकर कपिल, पड़ोसी जाहिद समेत आठ लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आग भूमितल पर बनी किराना की दुकान में लगी। दुकान में रखे दो गैस सिलिंडर के फटने से आग विकराल होकर ऊपर तक फैल गई।