फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar yatra 2019: one kanwariya died from power line grip in Bijnor

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये की करंट लगने से मौत, एक हादसे में घायल

Mon, 29 Jul 2019 07:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Kanwar yatra 2019: one kanwariya died from power line grip in Bijnor
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगाजल लेकर लौट रहे जत्थे में से एक कांवड़िया उच्च क्षमता की लाइन से टच होकर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार शिवभक्त गांव सैदपुरी में वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। बिजनौर जिले में नांगल-चंदक मार्ग पर गांव चंदौक के निकट सड़क के समानांतर गुजर रही उच्च क्षमता की लाइन ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर बैठे शिवभक्त कांवड़िये से टच हो गई। हादसे में जमालपुर पठानी निवासी 38 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िये को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर के चलते कांवड़िये को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान के दौरान कांवड़िये की मौत हो गई। 
विज्ञापन


उधर, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे मंडावली-नांगल मार्ग पर बाइक सवार महरौली दिल्ली निवासी शिवभक्त पिंकू वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे नांगल थानाध्यक्ष वली मोहम्मद के निर्देशन में पुलिस ने घायल शिवभक्त को प्राथमिक उपचार दिलाकर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed