फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanwar yatra 2018: UP Chief Secretary and DGP will meeting, officials of six states will be present

कांवड़ यात्रा: यूपी प्रमुख सचिव-डीजीपी लेंगे आज बैठक, छह राज्यों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

Fri, 20 Jul 2018 02:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 20 Jul 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra 2018: UP Chief Secretary and DGP will meeting, officials of six states will be present
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के संबंध में शुक्रवार को मेरठ में छह राज्यों की बैठक होगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मीटिंग को लेकर तैयारी कर ली है। यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह 20 जुलाई को कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक लेंगे।

विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में होने वाली मीटिंग में हरियाणा के डीजी, उत्तराखंड के एडीजी (कानून व्यवस्था), डीआईजी गढ़वाल, आईजी भरतपुर, डीजी हिमाचल प्रदेश, डीसीपी ईस्टर्न दिल्ली और डीसीपी नार्थ ईस्ट दिल्ली भी रहेंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले पुलिस के उच्च अधिकारियों को लेकर भी तैयारी की गई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई की सुबह प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी स्टेट प्लेन से परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। उसके बाद कार से कमिश्नरी में मीटिंग के लिए आएंगे। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कमिश्नरी सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। मीटिंग में मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम, आईजी रेंज मेरठ रामकुमार, डीएम, एसएसपी के अलावा सहारनपुर मंडल के कमिश्नर और डीआईजी रेंज, मुरादाबाद मंडल के आईजी और कमिश्नर के अलावा इन तीनों मंडलों के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर होगा मंथन
पुलिस अफसरों के अनुसार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छह राज्यों के अधिकारियों के बीच मंथन होगा। 28 जुलाई से सावन माह लग रहा है और कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा यातायात व्यवस्था पर भी मंथन किया जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान, संवेदनशील क्षेत्र, बाहरी जिलों से आने वाली फोर्स की व्यवस्था, ड्रोन कैमरे, हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ पटरी मार्ग और शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed