{"_id":"5b48f1744f1c1b58488b4568","slug":"kahi-kum-to-kahi-jyaada-meherbaan-hue-badira","type":"story","status":"publish","title_hn":" कहीं कम तो कहीं ज्यादा मेहरबान हुए बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं कम तो कहीं ज्यादा मेहरबान हुए बदरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश से तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। दोपहर में मोदीपुरम क्षेत्र में बारिश हुई और इसके बाद शहर में बारिश हुई। देहात से लेकर शहर तक रुक-रुक कर शाम तक बारिश होती रही। बारिश के चलते दिन में मौसम बदला और गर्मी से भी राहत मिली। बारिश दोपहर के समय इतनी तेज थी कि काले बादलों के बीच हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि बारिश 15 मिमी रिकार्ड की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मानसूनी बारिश का असर अभी दो दिन तक रहेगा। बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।
पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
9 36.6 27.8
10 36.2 25.8
11 34.4 27.0
12 34.2 26.0
13 32.6 26.0
पिछले आठ साल में जुलाई माह में हुई बारिश
वर्ष बारिश मिमी
2011 261.7
2012 151.7
2013 187.4
2014 160.5
2015 166.2
2016 312.4
2017 168.1
2018 66.6