फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jansewa center owner shot dead in bhawanpur Meerut

Murder: मेरठ के भावनपुर में जनसेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या, कल शाम से नहीं लौटा था घर

Tue, 28 Jun 2022 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jun 2022 11:11 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
jansewa center owner shot dead in bhawanpur Meerut
meerut news, murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित सियाल पुलिया के समीप मंगलवार की सुबह गोली लगा हुआ एक शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक की पहचान जनसेवा केंद्र संचालक के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावनपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक गोली लगा शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सीओ सदर देहात सहित मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान क्षेत्र में जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक के रूप में की। 
विज्ञापन


परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां मृतक के भाई मीनू ने बताया कि वह उसका बड़ा भाई दीन मोहम्मद पुत्र बाबू निवासी करीम नगर गली नंबर 9 में रहता है, जिसे उसके ताऊ बाबूदीन ने बचपन में ही गोद ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनू ने बताया कि मृतक जन सेवा केंद्र चलाता है। सोमवार की शाम 6:00 बजे वह कचहरी में किसी परिचित को खाना लेकर गया था।  जहां से देर रात तक घर वापस न लौटने पर उसके भाई मीनू ने थाना नौचंदी पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं अगले रोज सियाल पुल के समीप तीन गोली लगा हुआ शव पड़ा मिला है। 


इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्यारोपी का खुलासा हो सकेगा हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed