{"_id":"58597dfc4f1c1b1a56e3a247","slug":"jain-ki-kundali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके जैन की कुंडली खंगालने में जुटा आयकर विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके जैन की कुंडली खंगालने में जुटा आयकर विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके जैन सहित उनके करीबियों की कुंडली खंगालने में जुटा है। इसमें जैन के साथ जुड़े करीबी ठेकेदार आयकर विभाग के रडार पर है। इसके पीछे कारण जैन के सरकारी आवास पर कुछ ठेकेदारों की टेंडर की व्यक्तिगत फाइलों का पाया जाना भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने सोमवार को अधिशासी अभियंता आरके जैन के सरकारी आवास पर छापा मारा था। जिसमें 2.67 करोड़ रुपये की नगदी के साथ ही तीस किलो चांदी की ईंटें बरामद हुई थीं। इसमें 22 लाख रुपये जैन के सरकारी आवास और बाकी नगदी व चांदी सिंडिकेट बैंक के दो लॉकरों से बरामद हुई थी। इस दौरान आयकर विभाग को आवास से कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले, जो उनके दफ्तर में होने चाहिए थे। इन दस्तावेजों के साथ ही जैन के पुरानी पोस्टिंग और मेरठ पोस्टिंग के दौरान करीबी रहे ठेकेदारों पर आयकर विभाग की नजर है। आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो जैन की काली कमाई का बड़ा हिस्सा ठेकेदारों के पास भी सुरक्षित है। जो उनके खास माने जाते हैं। इसे लेकर उनके करीबियों में भी इस समय हलचल मची हुई है।
विज्ञापन