फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IT raid on owners of Madhusudan Ghee, 11 teams engaged in action

मधुसूदन घी के प्लांटों पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

Wed, 22 Nov 2017 08:05 AM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
डिजिटम टीम/ मेरठ Updated Wed, 22 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
IT raid on owners of Madhusudan Ghee, 11 teams engaged in action
आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। मधुसूदन घी प्लांट (एसएमसी ग्रुप) पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने नानौता स्थित प्लांट के साथ ही मधुसूदन डेरी संचालकों सेवाराम मूलचंद के दिल्ली रोड स्थित आवास एवं शहर के दाल मंडी पुल के निकट स्थित कार्यालय पर छापा मारा। छापा लगते ही हड़कंप मच गया। टीम ने प्लांट, आवास एवं कार्यालय को खंगाल डाला और महत्वपूर्ण दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने आरआरएफ के साथ मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे नानौता स्थित एसएमसी ग्रुप के मधुसूदन डेयरी प्लांट पर छापा मारा। टीम ने नानौता प्लांट के साथ ही मधुसूदन डेयरी संचालक सेवाराम मूलचंद के दिल्ली रोड स्थित आवास एवं दाल मंडी पुल स्थित कार्यालय पर भी छापा मारा। छापा लगते ही हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने पहुंचते ही सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया और मौजूद कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को एक ओर खड़ा कर दिया। टीम ने पूरे प्लांट, आवास और कार्यालय कंो खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने छापामारी के दौरान प्लांट, आवास और कार्यालय के मुख्य द्वारों को बंद करा दिया और किसी के बाहर जाने और बाहर से आने पर पाबंदी लगा दी। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। टीम ने पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की। दोपहर बाद तक भी आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आय संबंधी जानकारी के लिए सर्वे किया जा रहा है। मधुुसूदन के देश में स्थित सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद जो भी नतीजा निकलेगा उसके बारे में सक्षम अधिकारी द्वारा जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

पढ़ें : शिया वक्फ बोर्ड का बाबरी मस्जिद से कोई मतलब नहीं : मौलाना

सुबह 8 बजे ही पहुंच गईं टीमें

IT raid on owners of Madhusudan Ghee, 11 teams engaged in action
प्लांट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रही। लोग सो कर भी नहीं उठे कि सुबह लगभग 8 बजे ही आयकर विभाग की टीम ने आरएएफ के साथ नानौता स्थित मधुसूदन प्लांट, संचालक के आवास और कार्यालय को घेर लिया और मुख्य द्वार को बंद करा कर कार्रवाई की। सुबह-सुबह अचानक हुई छापामारी से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

सहारनपुर के आयकर विभाग को नहीं लगी भनक
एसएमसी ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीम की छापामारी की भनक सहारनपुर के आयकर विभाग के अधिकारियों को भी नहीं लग सकी। छापामारी होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों को छापामारी का पता चल सका। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद, दिल्ली एचं मेरठ की टीमों ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई की है।

अन्य शहरों में भी की गई छापामारी
आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार को ही एसएमसी ग्रुप के गाजियाबाद, देहरादून, खुर्जा, उड़ीसा स्थित सभी प्रतिष्ठानों में एक साथ छापामारी की। टीमों ने सभी प्रतिष्ठानों से दस्तावेज जांच के लिए अपने कब्जे में लिए हैं।

दूध से बने सभी खाद्य पदार्थ निर्माता है मधुसूदन डेरी
मधुसूदन प्लांट द्वारा देश भर में दूध से बने खाद्य पदार्थ की बिक्री की जा रही है। इस ब्रांड के बाजार में न सिर्फ दूध और घी, बल्कि दही, पनीर, मक्खन, छाछ एवं क्रीम भी बिक्री की जा रही है।​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed