फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is necessary to overthrow the anti-farmer government: provoke

किसान विरोधी सरकार को उखाड़ना जरूरी : भड़ाना

Fri, 22 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to overthrow the anti-farmer government: provoke
मेरठ। भाजपा के बागी विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह विधायक या सांसद नहीं बल्कि किसान हैं। भाजपा की केंद्र सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। उसे उखाड़ना जरूरी है। इसके लिए वह अपनी तरफ से कसर नहीं छोड़ेंगे। वह बृहस्पतिवार शाम पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी में उपेक्षा के चलते करीब डेढ़ साल पहले बागी तेवर अपना लिये थे। किसान आंदोलन के बीच उन्होंने दिल्ली में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमला बोला था। वह शास्त्रीनगर स्थित पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

यहां भड़ाना ने कहा कि वह किसान की पीड़ा समझने निकले हैं। नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। केंद्र सरकार चंद बड़े कारोबारियों के साथ मिलकर किसान को बर्बाद करने पर तुली है। इसके खिलाफ देश का किसान एकजुट हो रहा है। इस किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना ही उनका लक्ष्य है। इसलिए वह शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में किसानों के बीच जाकर पंचायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed