फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISSF World Cup: Shahzad wins gold with world record, history created

ISSF विश्व कप: शहजर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, रचा इतिहास

Sun, 04 Mar 2018 11:44 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Mar 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
ISSF World Cup: Shahzad wins gold with world record, history created
भारतीय निशानेबाज शहजर रिजवी

आईएसएसएफ विश्व कप में पहली बार भाग ले रहे मेरठ निवासी भारतीय निशानेबाज शहजर रिजवी ने विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शहजर मूल रूप से मेरठ के कस्बा मवाना के रहने वाले हैं। उन्होंने मैक्सिको में चल रही चैंपियनशिप की दस मीटर स्पर्धा में 242.3 अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की। 

विज्ञापन


वहीं दिग्गज निशानेबाज जीतू राय ने 219 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता है। शहजर इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2015 में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण, 2016 में ईरान में हुई नवीं एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, 2017 कॉमनवेल्थ शूटिंग आस्ट्रेलिया में गोल्ड तथा 2017 में ही जापान में हुई 10 वीं एशियन एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में भी टीम गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। रिजवी के इस प्रदर्शन से सभी गदगद हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : स्पोर्ट्स मीट 2018 : छात्रों ने खेलों में दिखाया दम, इन्हें मिले अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

ISSF World Cup: Shahzad wins gold with world record, history created
शहजर रिजवी

उनके भाई अहमर रिजवी ने बताया कि शहजर की इस सफलता की जानकारी मिलते ही उनके मवाना खुर्द स्थित निवास स्थान पर लोगों ने आकर बधाई देनी शुरू कर दी। पिता शमशाद रिजवी भी इस जीत से गदगद हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed