फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports Meet 2018: students show steam in sports, they received the award

स्पोर्ट्स मीट 2018 : छात्रों ने खेलों में दिखाया दम, इन्हें मिले अवार्ड

Sat, 10 Feb 2018 02:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Feb 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Sports Meet 2018: students show steam in sports, they received the award
द ब्लाॅसम स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभा दिखाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ब्लॉसम्स स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह मनाया गया। आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुआ। द ग्रांड ब्लॉसम्स स्पोर्ट्स मीट 2018 का शुभारंभ अभिनेत्री मोनिका कोहली व राकेश कोहली ने किया। स्कूल के डारेक्टर अविनाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। नर्सरी के बच्चों ने सुंदर हनीबनी डांस किया। नमस्ते इंडिया पर सुंदर नृत्य हुआ। यहां 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले रेस हुई। आलू रेस, हिट द बॉल, जोकर रेस, टग द पेग, बैलून रेस, लेमन रेस, कलेक्ट द बैंगिल्स गेम्स हुए। आयोजन का मुख्य आकर्षण द ब्लासम्स डेयर डेविल्स, इनविटेशनल रेस, बच्चों व अभिभावकों की रेस रही। बच्चों ने आग के गोले में से कूदकर खेल दिखाया। पुरातन छात्रों, स्टाफ व अभिभावकों ने भाग लिया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल बिंदु मुद्गल ने आभार जताया। 

विज्ञापन


इन्हें मिले अवार्ड
बिशन सिंह बेदी बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन जूनियर- अफीफा, बिशन सिंह बेदी बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन मीडियम- दिव्यांश, बिशन सिंह बेदी बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन सीनियर- शाकिब, उवैस, नरेंद्र सिंह बेस्ट कराटे- सलमान, धनराज पिल्ले अवार्ड मोस्ट प्रोमिसिंग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर- उवैस, चौधरी नवाब सिंह मैमोरियल ट्रॉफी बेस्ट हाउस इन स्पोर्ट्स - शाकिब, श्रीराम मिश्रा मैमोरियल ट्राफी फास्टेस्ट स्प्रिंटर- उवैस, बिशप पैट्रिक नायर बेस्ट एथलीट- बिलाल, प्रवीन कुमार ट्रॉफी बेस्ट जिमनास्ट- मोहतशिम, मुफाज़, अजय कुमार ट्रॉफी मोस्ट डेयरिंग डेयरडेविल- सलमान, लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू थॉमस ट्रॉफी एक्समपलरी करेज- उमर, फाइज़। 

विज्ञापन

स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत 

Sports Meet 2018: students show steam in sports, they received the award
खेलों में दम दिखाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में पदक जीतने वाले मेरठी खिलाड़ी शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचे। सभी को सम्मानित भी किया गया। कुलदीप और शाहरुख को रजत, इस्मित और साक्षी को कांस्य, जबकि विनय वेद, जावेद, अभिनव राय, मौ. कामिल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, मनोज कुमार, ऋषिपाल, पवन भार्गव, बाक्सिंग संघ सचिव विनोद शर्मा, सतीशचंद शर्मा, जेपी सिंह, लक्ष्यराज त्यागी, भूपेंद्र कुमार यादव, वैशाली सिंह मौजूद रहे। 

एमपी सिंह एकेडमी ने जीता मैच
बागपत रोड स्थित डीपीएस एकेडमी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में एमपी सिंह ने लगातार दूसरा मैच जीता। एमपी सिंह एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। अजय ने 88 रन बनाये। इसके जवाब में श्रीनाथ एकेडमी 18वें ओवर में 101 रन ही बना सकी। एमपी सिंह के गेंदबाज अभिनय ने चार विकेट और विशाल ने तीन विकेट प्राप्त किये। मैन आफ द मैच का खिताब सूर्यांश को दिया गया। इस दौरान कोच दीपक सिद्घू, विपिन कश्यप, राजीव चौधरी, पिंटू मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed