ISSF वर्ल्ड कप: कड़े मुकाबले में शूटर शहजर ने झटका सिल्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ के दूसरे विश्वकप में मेरठ के अंतर्राष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी का शानदार प्रदर्शन जारी है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शहजर ने कड़े मुकाबले में सिल्वर पदक हासिल किया। वो रूस के शूटर से मात्र .2 अंक से पीछे रहे। कांटे की टक्कर में स्वर्ण पदक न पाने से परिवार में मायूसी भी रही। लेकिन अच्छे प्रदर्शन को लेकर खुश दिखे।
कामनवेल्थ गेम्स में चयन न होने पर नेशनल राइफल ऐसोसिएशन आफ इंडिया ने शहजर को चार विश्वकप खेलने को हरी झंडी दी थी। जिसके बाद शहजर ने मार्च में हुए इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन के पहले विश्वकप में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल कर चयनकर्ताओं को चौंका दिया था। लगातार शानदार प्रदर्शन जारी करते हुए शहजर रिजवी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। शहजर की रूस के चेरनोउसोव अर्टम के साथ कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें रूस के शूटर 240 अंक तो शहजर को 239.8 अंक मिले। शहजर मात्र .2 अंक से पीछे रहे। पहले राउंड में .7 से आगे होने के बाद मध्यम राउंड में कुछ अंकों से शहजर पिछड़ गये। कभी रूस का खिलाड़ी आगे तो कभी शहजर आगे हो रहे थे। ऐसे में अंत में स्वर्ण पदक रूस के शूटर के हाथों लगा। शूटिंग के इस मुकाबले में कामनवेल्थ में स्वर्ण पदक पाने वाले जीतू राय और ओमप्रकाश मितरवाल क्वालीफाई भी नहीं कर पाए।
पढ़ें : ISSF विश्व कप: शहजर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, रचा इतिहास
अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए शहजर ने कहा स्वर्ण न जीतने पर गुस्सा आ रहा है। कम अंतर से स्वर्ण पदक चुकने का अफसोस है। लेकिन मुकाबला कड़ा हुआ। उन्होंने कहा आईएसएसएफ में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे। जो मुझे कामनवेल्थ, ओलंपिक और एशियन गेम्स का कोटा दिलाएगा। 26 अप्रैल को विश्वकप में मिक्स डबल में स्वर्ण पाने की तमन्ना पूरी करूंगा।
पिता शमशाद रिजवी ने बताया वो लगातार शहजर के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए थे। कड़े मुकाबले में परिवार के लोगों की सांस अटकी हुई थी। लेकिन कम अंतर से स्वर्ण पदक चुक गए। लेकिन खेल अच्छा रहा। भाई अहमर रिजवी, मां शाहजहां, बहन शैहला रिजवी, मामा मनव्वर हुसैन ने पदक जीतने पर खुशी व्यक्त की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/