फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian Army soldier has been arrested in Meerut on the charges of espionage

जासूसी के आरोप में भारतीय सेना का जवान मेरठ छावनी से गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Wed, 17 Oct 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 17 Oct 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Indian Army soldier has been arrested in Meerut on the charges of espionage
arrested
भारतीय सेना की सिग्नल रेजिमेंट के एक जवान को जासूसी के आरोप में मेरठ छावनी से गिरफ्तार किया गया है। जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।खुफिया विभाग की टीम ने जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि उस पर पाकिस्तान के लिए जानकारी जुटाने और साझा करने का आरोप है। 
विज्ञापन

 

@ANINewsUP

A soldier of Indian Army's Signal Regiment has been arrested in Meerut cantonment on the charges of espionage, interrogation is underway.

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा जानकारी के अनुसार जवान उत्तराखंड का रहने वाला है। वह दस साल से भारतीय सेना में है। जवान तकरीबन 10 महीनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके अलावा जवान की पाकिस्तान के फोन नंबरों पर भी बात हुई है। 


अहम जानकारी यह भी मिल रही है कि जवान ने व्हाट्स एप पर सैन्य दस्तावेज साझा किए हैं। आर्मी इंटेलिजेंस को तीन माह पहले जवान के कारनामों की भनक लगी थी। जिसके बाद उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

गौरतलब है कि 'सिग्नल कोर'  सेना को बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसके पास सेना की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती हैं। गिरफ्तार किया गया जवान इसी कोर में तैनात था। जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। हालांकि मेरठ छावनी में ऐसा पहली बार है जब किसी जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed