{"_id":"58c911fb4f1c1b250832a0ef","slug":"income-tax-department-raids-in-meerut-merchants-stirred-up-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
बुधवार को दोपहर नवीन मंडी में दो गल्ला व्यापारियों के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और दूसरे व्यापारी दुकानें बंद करके भागते नजर आए। फिलहाल टीम कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एमएल ड्रग हाउस पर भी छापेमारी
आयकर विभाग की छापेमारी
बता दें कि छापेमारी में बी राम एंड कंपनी जो घी, तेल, चीनी के थोक व्यापारी हैं और दूसरा गोयल ट्रेडर्स जो कि मूंगफली के थोक व्यापारी है। इसके अलावा आयकर विभाग ने सेंट्रल मार्केट में एमएल ड्रग हाउस पर भी छापेमारी की। वहीं इसके बाद व्यापारियों ने विरोध किया और बाजार बंद कराया। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब आयकर विभाग ने मेरठ में छापेमारी की हो, इससे पहले भी आयकर की टीम ने यहां छापेमारी की। खबर लिखें जाने तक इस मामले में इतना ही अपडेट आया है।