फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the case of beating with whips, parents, given this warning

चाबुक से पिटाई मामले में कॉलेज प्रबंधन पर भड़के अभिभावक, दी यह चेतावनी

Tue, 11 Jul 2017 04:42 PM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
डिजिटम टीम/ मेरठ Updated Tue, 11 Jul 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
In the case of beating with whips, parents, given this warning
प्रिंसिपल से बहस करते अभिभावक

कॉलेज में घुसकर छात्राओं व शिक्षिकाओं की चाबुक से पिटाई के मामले में अभिभावकों ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर जमकर हंगमा किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी भी दी। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन इस मामले को छुपाता रहा। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को देने की बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। अभिभावक इतने पर ही चुप नहीं रहे उन्होंने कॉलेज प्रबंधक से पूछा कि यदि कॉलेज में यही हाल रहा तो कल को यह लोग कॉलेज में घुसकर उनकी बेटियों को भी उठाकर ले जाएंगे। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की बजाए इस मामले में लीपापोती की। यहां तक कि पुलिस में तहरीर तक नहीं दी। अभिभावकों ने कहा कि ऐसे में हम कॉलेज पर कैसे भरोसा करें। वहीं उन्होंने कहा कि यदि अभिभावक कॉलेज में किसी काम से आते हैं तो उनसे गेट पर चार सवाल पूछे जाते हैं तब एंट्री कराई जाती है। लेकिन इतने लोग हाथ में हथियार और चाबुक लेकर कॉलेज में घुस गए। क्या उन्हें रोकने की हिम्मत कॉलेज प्रशासन में नहीं थी।

विज्ञापन

In the case of beating with whips, parents, given this warning
प्रिंसिपल और अभिभावकों के बीच तीखी नोंकझोंक

इस दौरान अभिभावकों ने करीब आधा घंटे तक हंगामा किया। वहीं कॉलेज प्रशासन अपने कॉलेज की प्रतिष्ठा बचाने के चक्कर में लगा रहा। लोगों का कहना है कि यदि उसी वक्त पुलिस बुलाकर उन्हें गिरफ्तार करा दिया जाता तो यह नौबत ना आती। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बच्चियां इतनी डरी और सहमी है कि कॉलेज जाने को ही तैयार नहीं थी। उनके एग्जाम चल रहे हैं इसी वजह से वह दबाव बनाकर बच्चियों को स्कूल लेकर आए हैं। अभिभावकों की कॉलेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य से जमकर नोंकझोंक हुई। अभिभावकों ने प्रिंसिपल से तो यहां तक कहा कि यदि कॉलेज में बच्चों को सुरक्षा नहीं दी जा सकती तो कॉलेज बंद कर दो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रधानाचार्य से मिलकर साफ चेतावनी दी कि यदि आरोपी छात्राओं और उनके साथ आये कॉलेज के छात्र को कॉलेजों से निष्कासित नहीं किया जाता और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं कराई जाती तो एबीवीपी कॉलेज में तालाबंदी कर देगी। 

वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि अभिभावकों को लेकर कॉलेज में आने वाली छात्राओं को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। उनके कार्य में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उनकी टीसी तैयार कर दी गई है जिसे उन्हें भेज दिया जाएगा। दूसरे कॉलेज के जो भी छात्र कॉलेज में आये हैं उनकी पहचान करने के बाद उनको भी निष्कासित कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज की ओर से भी पुलिस को तहरीर और फुटेज दे दी गई है। पुलिस को ही आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है। अभिभावकों के हंगामे की सूचना पर सदर थाना पुलिस कॉलेज में पहुंची। कॉलेज के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed