फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal pistols were being made in the sugarcane field, two accused arrested

Meerut News: गन्ने के खेत में बनाए जा रहे थे अवैध तमंचे, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2023 02:06 AM IST
सार

किठौर थाना पुलिस ने ईसापुर गांव में मारा छापा, चुनाव के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार

विज्ञापन
Illegal pistols were being made in the sugarcane field, two accused arrested

विस्तार

मेरठ के किठौर थाना पुलिस ने ईसापुर गांव में छापा मारा। यहां गन्ने के खेत में अवैध तमंचे बनाए जा रहे थे। निकाय चुनाव के दौरान इन अवैध हथियारों की सप्लाई की जानी थी। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ तमंचे, कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात टीम को सूचना मिली थी कि ईसापुर मोड के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग अवैध रूप से तमंचा बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encouter: गाड़ियों में दो-दो गोलियाें के मिले निशान, चार घंटे चली जांच, लापता योगेश का नहीं सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर दो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राधना गांव निवासी शकील और भूरे के रूप में हुई। मौके से नौ तमंचे, कारतूस, अधबने तमंचे और अन्य सामान बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से आने के बाद उन्होंने फिर से तमंचे बनाने का काम शुरू कर दिया था। अब वह निकाय चुनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में तमंचे बना रहे थे। इससे पहले मेडिकल थाना पुलिस ने अवैध रूप से तैयार किए जा रहे हथियार बरामद किए थे।

पकड़े गए दोनों आरोपी गन्ने के खेत में तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed