फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anil Dujana: Traces of two bullets were found in both the vehicles, no clue of missing Yogesh

Anil Dujana Encouter: गाड़ियों में दो-दो गोलियाें के मिले निशान, चार घंटे चली जांच, लापता योगेश का नहीं सुराग

Sun, 07 May 2023 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 May 2023 12:36 PM IST
सार

Anil Dujana Encounter : मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना पूरे उत्तर प्रदेश में वर्चस्व कायम चाहता था। बताया गया कि वह पूर्वांचल तक गिरोह फैला चुका था। अब धीरे-धीरे परतें खुल रहीं हैं।

विज्ञापन
Anil Dujana: Traces of two bullets were found in both the vehicles, no clue of missing Yogesh
अनिल दुजाना एनकाउंटर, Anil Dujana Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात अनिल दुजाना के एनकाउंटर के मामले में जानी थाना पुलिस ने दोनों गाड़ियों की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। इसमें एक स्कार्पियो एसटीएफ और दूसरी गाड़ी अनिल दुजाना की है, जिसमें वह सवार था। टीम ने दोनों गाड़ियों की करीब चार घंटे तक जांच की।

विज्ञापन


एसटीएफ की स्कार्पियो के सामने वाले शीशे में दो गोली मारी गई हैं, जो अनिल दुजाना की तरफ से चलाई गई थीं। जिस स्कार्पियो में अनिल दुजाना था उसमें भी दो गोली लगी मिलीं, जो जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने चलाई थीं। एक गोली अनिल दुजाना की स्कार्पियो के पीछे वाले शीशे में लगकर छत से बाहर निकल गई। दूसरी गोली का निशान गाड़ी के पीछे वाली नंबर प्लेट पर मिला। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी।

विज्ञापन

जांच ट्रांसफर कराने के लिए एसएसपी को भेजी रिपोर्ट
अनिल दुजाना का एनकाउंटर काफी सुर्खियों में है, जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ था वह जानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस के पास काम का काफी दबाव रहता है। ऐसे में पुलिस की तरफ से इस प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच से कराने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को रिपोर्ट भेजी है।

 थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया कि क्राइम ब्रांच से जांच कराने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। उच्च अधिकारियों का जो भी आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

डीसीआरबी खंगाल रही पिस्टल का रिकॉर्ड : दुजाना के पास से एनकाउंटर के समय दो लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई थीं। उस पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम पर है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

ऐसे में पुलिस की तरफ से डीसीआरबी (जिला अपराध शाखा) को दोनों पिस्टल का रिकॉर्ड भेजा गया है, जिससे डीसीआरबी में जमा रिकॉर्ड के साथ उसका मिलान किया जा सके।  तभी स्पष्ट होगा कि पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम पर है।

घिटोरा के लापता योगेश का नहीं चल रहा पता 
एनकाउंटर के बाद से ही बागपत के घिटोरा गांव का रहने वाला 17 वर्षीय योगेश भी लापता है। योगेश के परिजनों की तरफ से राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजा गया है। इसमें बताया कि चार मई को अनिल दुजाना अपने साथ योगेश को लेकर गया था। अनिल दुजाना ने कहा था कि उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश होना है। दोपहर बाद पता चला कि अनिल दुजाना का एनकाउंटर हो गया। इसके बाद से ही योगेश का भी कोई पता नहीं चल रहा। 

अनिल दुजाना के पास से जो लाइसेंसी पिस्टल मिली है उसकी जांच कराई जा रही है। दोनों गाड़ियों की फॉरेंसिक जांच हो चुकी है। मामले की जांच चल रही है। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed