फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal construction and occupation will be identified by drone from today

आज से ड्रोन से होगी अवैध निर्माण और कब्जे की पहचान

Thu, 13 Oct 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction and occupation will be identified by drone from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शहर में अवैध निर्माण और कब्जों पर अंकुश लगाने के लिए अब ड्रोन सर्वे शुरू होने जा रहा है। आज से मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम किराये पर चार ड्रोन लेकर चारों जोन में सर्वे करेगी। कमिश्नर सेल्वा कुमारी. जे और जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेश पर कार्रवाई शुरू होने जा रही है। पहले चार दिन किराये पर ड्रोन लेकर सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण अपना एक ड्रोन खरीद लेगा। इसकी फाइल भी जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है।
अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई होने के बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। अब ड्रोन सर्वे से आसानी से क्षेत्रों में बन रहे आवासीय, व्यावसायिक निर्माणों पकड़ में आ सकेंगे। इसके बाद सूूची बनाकर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में कमिश्नर सेल्वा कुमारी. जे ने अपनी पहली एमडीए में बैठक के दौरान 15 दिन में अवैध निर्माणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही यह पूरी कवायद की गई है।
विज्ञापन

एक ड्रोन का किराया रोजाना साढ़े तीन हजार
किराये पर ड्रोन लेकर एमडीए अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने का दावा कर रहा है। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन एक दिन में ही एक ड्रोन का किराया साढ़े तीन हजार रुपये होगा। चार ड्रोन किराये पर लेनेे की व्यवस्था तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर और जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्रोन सर्वे शुरू किया जा रहा है। पहले किराये पर लेने की व्यवस्था है। इसके बाद एक ड्रोन को खरीद लिया जाएगा।
- चंद्रपाल तिवारी, एमडीए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed