{"_id":"64b2f8af9b0839cb480a3ca4","slug":"hundreds-of-bighas-of-vegetable-crops-wasted-due-to-water-in-himmatpur-sujti-na-news-c-28-1-smrt1012-3241-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिम्मतपुर सूजती में पानी से सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिम्मतपुर सूजती में पानी से सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल बर्बाद
विज्ञापन
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में कृष्णा नदी का पानी खेतों में घुस गया, जिससे सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। किसान पूरी रात खेतों में मेड लगाकर फसल को बचाने में जुटे रहे। फसल बर्बाद होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
हिंडन और कृष्णा नदियों में जल स्तर बढ़ने से खेतों में पानी घुस गया है। जलभरव से गोभी, लोकी, तोरई, करेला, मिर्च, टमाटर और चारे की फसल नष्ट हो गई है। किसान रात भर मेड लगाकर फसलों को बचाने ले जुटे रहे। किसान बिजेंद्र, महिपाल, रामपाल ने बताया कि किसानों ने 63 हजार रुपये किलो गोभी का बीच खरीदकर पौध तैयार कर गोभी की फसल लगाई थी, जो नदी के पानी से नष्ट हो चुकी है। गांव में एक हजार बीघा जमीन में सब्जी की फसल लगाई हुई है। किसान 18 हजार रुपये बीघा में जमीन ठेके पर लेकर सब्जी उगाई और जलभराव होने से सबकुछ खत्म हो गया है। नदी के पानी से दो सौ बीघा के लगभग सब्जी की फसल बर्बाद हुई है। किसानों ने फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
-- --
इन किसानों की बर्बाद हो गई फसल
हिम्मतपुर सूजती में किसान ब्रह्मपाल, पोपीन, भीम, रामकिशन, रणधीर, मुन्नी राम, उमर सिंह, लोकेंद्र, महिपाल, नंदू, गौरव, किरण पाल, रामभूल, सोमपाल, धन्नी, ओम सिंह, देवेंद्र, राजेंद्र, तेजपाल, कृष्ण, बिंदर, लोकेश, रमेश, सहेंद्र, बाल सिंह, कालू, धर्मवीर, महिपाल, रामपाल, सुखपाल, जसवीर की सैकड़ों बीघा की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
-- -
कॉरिडोर पर सैकड़ों ट्रक मिट्टी नदी में बही
दोघट। कृष्णा नदी में जल स्तर बढ़ने से मौजिजाबाद नांगल गांव में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर मिट्टी का कटान होने से सैकड़ों ट्रक मिट्टी नदी में बह गई। नदी का पानी कॉरिडोर तक पहुंच गया था। मिट्टी के कटान से कॉरिडोर में बड़ी-बड़ी दरारें बन गई हैं।