फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों को लगा तगड़ा झटका, हजारों बीघा गेहूं की फसल तबाह, देखें तस्वीरें

Tue, 25 Apr 2017 12:18 PM IST
amar ujala meerut
amar ujala meerut Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Harvested crop with storm and hailstorm
किसानों को लगा झटका

शनिवार को आई आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सरूपुर व रोहटा ब्लॉक में दर्जनों गांवों के किसानों की हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग  की है। इस संबंध में पाथौली गांव में पंचायत  भी हुई।

Harvested crop with storm and hailstorm
किसानों को लगा तगड़ा झटका
सरूरपुर ब्लॉक के गांव पाथौली, ईकड़ी, नंगला, छुर-मुल्हैड़ा, फतेहपुर, बाड़म, करनावल, भलसोना, रोहटा ब्लाक के गांव रासना, रामपुर, जंगेठी, बहादरपुर आदि गांवों में हजारों बीघा गेहूं व सरसों की फसल 50 फीसदी तक तबाह हो गई है।
Harvested crop with storm and hailstorm
ओलों से हुई फसल खराब
ओलावृष्टि के चलते गेहूं की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मजबूत मानी जाने वाली गन्ने की फसल में पौधे को भी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना हैं कि उन्होंने अपनी याद में इतने मोटे ओले नहीं देखे। 200 से 300 ग्राम तक के ओले पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harvested crop with storm and hailstorm
ओलों से फसल हुई खराब
गांव पाथौली में मामले को लेकर रविवार को किसानों की पंचायत हुई। किसान नेता वरुण सांगवान ने बताया कि ओलावृष्टि क्षेत्र विशेष में हुई। जहां से भी तूफान गुजरा फसल को चौपट करता चला गया। किसानों की मांग है कि जिला प्रशासन प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे कराए और पीड़ित किसानों को अविलंब मुआवजा दिलाए। रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि इस बारे में एसडीएम सरधना को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Harvested crop with storm and hailstorm
ओले पड़ने से गेंहू की फसल खराब
सोमवार को इस संबंध में पीड़ित किसानों को लेकर डीएम और कमिश्नर से भी मिलेंगे। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कलंजरी औरजिला महासचिव सत्यवीर जंगेठी ने भी प्रशासन से पीड़ित किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed