फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगीराज में सपा नेता की दबंगई, निजी कॉलेज में रखवाया सरकारी कॉलेज का फर्नीचर

Tue, 25 Apr 2017 12:18 PM IST
amar ujala meerut
amar ujala meerut Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Furniture of government college kept in private college
पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद

पूर्व विधायक ने निजी कॉलेज की मान्यता लेने के लिए डिग्री कॉलेज से फर्नीचर उठवाकर अपने कॉलेज में भिजवा दिया। इस दौरान एक सामाजिक संस्था ने इसका विरोध दर्ज करा रास्ते में ही गाड़ी को रोक लिया, लेकिन पुलिस ने जांच करने के बजाए दबाव में फर्नीचर छोड़ दिया। बाद में फर्नीचर को निजी कॉलेज में ही रखवा दिया गया।

Furniture of government college kept in private college
सरकारी स्कूल का फर्नीचर ले जाते

सपा के पूर्व विधायक और फैज ए आम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुलाम मोहम्मद का लोहिया नगर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट है। इस कॉलेज में बीटीसी की मान्यता लेने के लिए पत्रावली शासन में चल रही है। अलखिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष तनसीर अहमद का कहना है कि उक्त मान्यता प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग की एक टीम का पैनल सोमवार को निरीक्षण करने लोहियानगर स्थित इंस्टीट्यूट आ रहा है। लेकिन अभी तक इस इंस्टीट्यूट में फर्नीचर भी नहीं है।

Furniture of government college kept in private college
पूछताछ करती पुलिस

पैनल के सामने अपनी तैयारी पूरी दिखाने के लिए पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने फैज ए आम डिग्री कॉलेज का फर्नीचर, जिसमें सौ से ज्यादा पैड हैंडल वाली कुर्सियां है, उन्हें एक मेटाडोर में भरवाकर लोहियानगर के लिए रवाना कर दिया। इस बीच इसकी सूचना स्वयं सेवी संस्था अलखिदमत फाउंडेशन को मिल गई। जिस पर तनसीर अहमद और उनके साथियों ने फर्नीचर भरी मेटाडोर को कमेला पुलिस चौकी पर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Furniture of government college kept in private college
पूछताछ करते दरोगा

पुलिस ने फर्नीचर भरी गाड़ी, उसके चालक और उसमें बैठे मजदूरों को रोक लिया और पूछताछ की। गाड़ी पकडे़ जाने की सूचना पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद एसएसपी आवास पहुंचे और उनसे मिले। पूर्व विधायक ने कहा कि यह फर्नीचर उनके कॉलेज का है और मरम्मत के लिए जा रहा है।

विज्ञापन
Furniture of government college kept in private college
पकड़े गए युवक

इस पूरे मामले में अलखिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष ने तमाम अधिकारियों को फोन मिलाए और वास्तविकता बताई। तनसीर अहमद ने कहा कि गुलाम मोहम्मद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य है, जबकि फर्नीचर डिग्री कॉलेज का है। इसके अलावा यदि मरम्मत भी होनी है तो नियमानुसार उसका टेंडर आदि होता है और ठेकेदार खुद फर्नीचर लेकर जाता है या कालेज में मरम्मत कराता है। लेकिन उनकी शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और फर्नीचर छोड़ दिया। इसके बाद यह फर्नीचर लोहियानगर कॉलेज में शिफ्ट हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed