{"_id":"62f9ebd0e751211507093c12","slug":"gym-manager-tied-the-dog-roaming-on-the-road-in-polythene-and-then-threw-it-in-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: सड़क पर घूम रहे कुत्ते को पॉलिथीन में बांधा और फिर नाले में फेंका, जिम मैनेजर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: सड़क पर घूम रहे कुत्ते को पॉलिथीन में बांधा और फिर नाले में फेंका, जिम मैनेजर पर केस दर्ज
Mon, 15 Aug 2022 12:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:17 PM IST
सार
मेरठ में जिम मैनेजर ने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर घूम रहे कुत्ते को पॉलिथीन में बांधा और फिर नाले में फेंक दिया। इससे कुत्ते की मौत हो गई। अब पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ में सड़क पर घूमने वाले कुत्ते को पॉलिथीन में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। इसकी जानकारी पीपल फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों को मिली तो वह उसे पशु चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक कुत्ते की मौत हो गई। इस मामले में एक जिम मैनेजर सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर जनता नगर के पास टाइटन जिम है। यहां मैनेजर संजीव महाजन, महिलाकर्मी शिवानी और कर्मचारी मोनू हैं। संस्था से जुड़े साकेत निवासी अभिषेक गौतम ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि जिम के पास एक कुत्ते को पॉलिथीन में बांधकर नाले के किनारे फेंक दिया है।
वह कुछ ही देर में पहुंच गए और बेगम बाग स्थित पशु चिकित्सक डॉ. परवेज के क्लीनिक पर कुत्ते को ले गए। यहां दम घुटने से कुत्ते की मौत की बात कही गई। इस मामले में पुलिस ने पशु चिकित्सालय में कुत्ते का पोस्टमार्टम भी कराया। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जिम मैनेजर सहित तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच कराई जा रही है।