फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gym manager tied the dog roaming on the road in polythene and then threw it in the drain

खौफनाक: सड़क पर घूम रहे कुत्ते को पॉलिथीन में बांधा और फिर नाले में फेंका, जिम मैनेजर पर केस दर्ज

Mon, 15 Aug 2022 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Aug 2022 12:17 PM IST
सार

मेरठ में जिम मैनेजर ने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर घूम रहे कुत्ते को पॉलिथीन में बांधा और फिर नाले में फेंक दिया। इससे कुत्ते की मौत हो गई। अब पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Gym manager tied the dog roaming on the road in polythene and then threw it in the drain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में सड़क पर घूमने वाले कुत्ते को पॉलिथीन में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। इसकी जानकारी पीपल फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों को मिली तो वह उसे पशु चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक कुत्ते की मौत हो गई। इस मामले में एक जिम मैनेजर सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर जनता नगर के पास टाइटन जिम है। यहां मैनेजर संजीव महाजन, महिलाकर्मी शिवानी और कर्मचारी मोनू हैं। संस्था से जुड़े साकेत निवासी अभिषेक गौतम ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि जिम के पास एक कुत्ते को पॉलिथीन में बांधकर नाले के किनारे फेंक दिया है। 
विज्ञापन


वह कुछ ही देर में पहुंच गए और बेगम बाग स्थित पशु चिकित्सक डॉ. परवेज के क्लीनिक पर कुत्ते को ले गए। यहां दम घुटने से कुत्ते की मौत की बात कही गई। इस मामले में पुलिस ने पशु चिकित्सालय में कुत्ते का पोस्टमार्टम भी कराया। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जिम मैनेजर सहित तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed