नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल जीतकर शार्दूल ने रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली में हुई 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 14 वर्षीय शार्दूल विहान ने शानदार प्रदर्शन कर चार गोल्ड मेडल जीते। शूटर ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में हिस्सा लेकर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि वर्ल्ड नंबर वन अंकुर मित्तल, कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता मोहम्मद असब, हाल ही में वर्ल्ड कप फाइनल में रजत पदक जीतने वाले संग्राम दहिया और उभरते शपथ भारद्वाज को पीछे छोड़ दिया। शूटर ने नेशनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब इस खिलाड़ी की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स पर है।
शार्दूल मोदीपुरम के सिवाया गांव का रहने वाला है और डीएमए प्रथम में कक्षा 9वीं का छात्र है। दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इस नन्हे शूटर ने सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर सभी शूटरों का चौंका दिया। सीनियर डबल ट्रैप के फाइनल में इस साल दो वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले हरियाणा के अंकुर मित्तल को 78-76 से पराजित किया। कोच अर्जुन अवार्डी अनवर सुल्तान ने बताया कि कम उम्र होते हुए भी शार्दूल कमाल कर रहा है। सीनियर की टीम में भी शूटर ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। एक ही चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल झटककर इतिहास रचा है। सीनियर में शार्दूल ने गोल्ड, हरियाणा के अंकुर मित्तल ने सिल्वर और मोहम्मद असब ने ब्रॉज मेडल जीता। जूनियर में शार्दूल ने गोल्ड गोल्ड मेडल, शपथ भारद्वाज ने सिल्वर और सहज पंजाब ने ब्रांज जीता। शार्दूल विहान की इस जीत पर पिता दीपक विहान, मां मंजू विहान, बहन खुशबू चौधरी, चाचा मनोज विहान, दादा ओमपाल सिंह, दादी संतोष देवी, चाची रितु विहान, शिक्षक राजीव ढाका ने खुशी जताई। देर रात शार्दूल विहान घर पहुंचे तो दादा ने मिठाई खिलाकर चैंपियन का स्वागत किया।
अब कॉमनवेल्थ पर निशाना
कोच अनवर सुल्तान के निर्देशन में शार्दूल शूटिंग के गुर सीख रहे हैं। अनवर ने बताया कि सीनियर और जूनियर में गोल्ड मेडल जीतना बड़ी बात है। शूटर ने मेरठ का ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। अब उसका निशाना कॉमनवेल्थ गेम्स पर है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
शार्दूल विहान की उपलब्धि
नार्दन इंडिया डबल ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप 2012 दिल्ली में सिल्वर मेडल
यूपी स्टेट जूनियर व सीनियर शूटिंग चैंपियनशिप 2014 में सिल्वर
यूपी स्टेट सीनियर शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
जीवी मावलंकर पटियाला 2014 में शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर व सीनियर में ब्रांज मेडल
फिनलैंड में इंडिया की और से थर्ड रैंक थी, जिसमें छह खिलाड़ी खेल रहे थे। वर्ल्ड में 9वीं रैंक थी।
इटली में शूटिंग वर्ल्ड कप में इंडिया की ओर से प्रथम स्कोरर और वर्ल्ड में 10 रैंक थी।
नवंबर 2015 नॉर्थ जोन इंडिया में सीनियर और जूनियर में गोल्ड मेडल जीता।
जयपुर में हुई 60वीं नेशनल चैंपियनशिप में जूनियर में गोल्ड मेडल व सीनियर में सिल्वर मेडल झटका।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/