श्रवण मास में में कांवड़ यात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहने वाले गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर मक्कड़ का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे पूर्वी दिल्ली के रहने वाले थे। हरिद्वार से दिल्ली तक की कांवड़ यात्रा के दौरान 11 किलो सोना पहने गोल्डन बाबा और उनके अनुयायियों का काफिला देखने के लिए लोग लालायित रहते थे और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रहती थी।
कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहते थे 11 किलो सोने से लदे गोल्डन बाबा, काफिले को देखने जुटती थी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:01 AM IST
सार
- 11 किलो सोना पहने गोल्डन बाबा और उनके काफिले को देखने के लिए जुटती थी भीड़
- मेरठ संत समाज ने बताया देश के लिए बड़ी हानि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन