मेरठ: सर्राफा बाजार में दुकान से 18 लाख का सोना लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में बदमाशों न बुधवार देर रात सराफा बाजार स्थित दुकान से अठारह लाख की कीमत का सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। गुरुवार को जानकारी लगने पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार देहलीगेट थानाक्षेत्र में नील गली में सोना रिफाइन करने वाली दुकान से बुधवार रात बदमाशों ने 18 लाख की कीमत का सोना पानी की फोम में चोरी कर लिया।
गुरुवार सुबह दुकान मालिक ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। वहीं आसपास के व्यापारियों में घटना से रोष हो गया। सूचना पर एसओ देहली गेट थाना, रविंद्र पलावत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि सर्राफा बाजार में इससे पहले भी लूट की वारदातें हो चुकी हैं।
कुछ ही दिन पहले यहां एक सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। वहीं गुरुवार को हुई लूट के बाद दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।