फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold of lakhs stolen from a doctor in Uttarakhand and police caught accused from a jewellery shop in Meerut

हरिद्वार से लाखों का सोना चोरी: मेरठ में सर्राफा की दुकान पर गलाया, आरोपी तक पहुंची पुलिस, ऐसे खुला पूरा मामला

Wed, 29 May 2024 12:42 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2024 12:42 AM IST
सार

Meerut News : उत्तराखंड में नामी डॉक्टर के यहां से चोरी किया गया लाखों रुपये का सोना मेरठ में सर्राफा की दुकान पर गलाया गया। उत्तराखंड पुलिस ने मेरठ में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पढ़िए आखिर कैसे खुला पूरा मामला?

विज्ञापन
Gold of lakhs stolen from a doctor in Uttarakhand and police caught accused from a jewellery shop in Meerut
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक नामी चिकित्सक के यहां से चोरी हुआ सोना मेरठ की नील की गली में गलाया गया। उत्तराखंड़ पुलिस ने इस सिलसिले में देहलीगेट थाना को साथ लेकर शहर सराफा के नील की गली में दबिश देकर सोना गलाने वाले कथित बंगाली कारीगर को उठा लिया। वहीं, पुलिस शहर सराफा बाजार की गलियों से होती हुई नील गली पहुंची तो वहां कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सोना लगाने के आरोपी हर्ष बंगाली को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया और थाना देहलीगेट लेकर आ गई। हर्ष बंगाली को उठाए जाने की खबर जैसे ही बाजार में फैली तो दर्जनों सराफा कारोबारी थाना देहलीगेट पहुंच गए। उन्होंने थाने को घेर लिया। उत्तराखंड के हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिस डॉक्टर के यहां चोरी की वारदात अंजाम दी गई, उसके यहां से आठ मोबाइल, पांच लैपटॉप, लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी किया गया। जांच के दौरान पता चला कि अलग-अलग शहरों में रहने वाले पांच बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि जो सोना चोरी किया गया था, वह मेरठ के नील गली इलाके में इसी हर्ष नाम के कारीगर के यहां उन्होंने बेचा था। हर्ष सराफा बाजार में सोना गलाई का काम करता है। उत्तराखंड पुलिस उससे थाना देहलीगेट में ही पूछताछ कर रही है। सराफा बाजार के दर्जनों कारीगर काफी समय तक थाने में ही डटे रहे। उधर, इंस्पेक्टर देहलीगेट विनय कुमार ने बताया कि हरिद्वार पुलिस ने आमद दर्ज कराई थी। बंगाली कारीगर को उठाया गया है। उस पर चोरी किया गया सोना गलाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed