फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ACJM 1 MPM/LA court in Meerut sent SP MLA Rafiq Ansari to jail for 14 days judicial custody

जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
सार

Meerut News : सपा विधायक रफीक अंसारी को गिरफ्तार करने के बाद एसीजेएम प्रथम-एमपीएम/एलए की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
ACJM 1 MPM/LA court in Meerut sent SP MLA Rafiq Ansari to jail for 14 days judicial custody
सपा विधायक को जेल भेजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट के मामले में सपा विधायक रफीक अंसारी को सोमवार को पुलिस ने बाराबंकी के जैदपुर से गिरफ्तार कर लिया। नौचंदी पुलिस विधायक को बाराबंकी से कार से मेरठ लेकर आई।

विज्ञापन


इसके बाद जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कई कड़ी सुरक्षा में विधायक रफीक अंसारी को रात 8.50 पर एसीजेएम प्रथम-एमपीएम/एलए की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ACJM 1 MPM/LA court in Meerut sent SP MLA Rafiq Ansari to jail for 14 days judicial custody
रफीक अंसारी की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि पुलिस ने विधायक को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में दाखिल कराया। पुलिस विधायक रफीक अंसारी की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

ACJM 1 MPM/LA court in Meerut sent SP MLA Rafiq Ansari to jail for 14 days judicial custody
कोर्ट में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

1992 में हापुड़ रोड पर जाम लगाने और तोड़फोड़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मेरठ पुलिस ने रफीक अंसारी समेत कई लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

ACJM 1 MPM/LA court in Meerut sent SP MLA Rafiq Ansari to jail for 14 days judicial custody
विधायक रफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला

अदालत ने रफीक अंसारी के खिलाफ 101 वारंट जारी किए लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने डीजीपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ गए थे और सोमवार को मेरठ लौट रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी में जैदपुर और सफदरगंज थाना क्षेत्र की सीमा में पड़ने लखनऊ अयोध्या हाईवे के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास पुलिस की एक टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed