फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

बंदरों का दंपती पर हमला, छत से गिर पति की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अशोक चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : GHAZIABAD City
बंदरों का दंपती पर हमला, छत से गिर पति की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर/गाजियाबाद। भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में मंगलवार को घर की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती पर बंदरों ने हमला कर दिया। व्यक्ति बंदरों को भगाने के लिए दौड़े तो पैर फिसलने की वजह से वह छत से गिर गए। गिरने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बंदरों के बढ़ते आतंक की वजह से स्थानीय लोगों में नगर पालिका और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
भूपेंद्र पुरी की गली नंबर-2 में निवासी अशोक चौधरी (50) पत्नी किरन चौधरी के साथ मंगलवार सुबह मकान की दूसरी मंजिल की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। बेटे डैनी और बेटी हिमानी घर के अंदर थे। इस दौरान करीब 10-12 बंदरों के एक झुंड ने दंपती पर हमला कर दिया। अशोक चौधरी ने दौड़कर छत पर पड़े वाइपर को उठाया और बंदरों को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक चौधरी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। परिवार की जिम्मेदारी अशोक चौधरी पर थी। वहीं, सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि व्यक्ति की छत से गिरकर मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

बंदर पकड़ने के अभियान को रोकने से लोगों में रोष है
सभासद पति विनोद गौतम ने बताया कि शहर में बंदरों के आतंक को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया था। एक संस्था के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका परिषद ने हाथ खड़े कर अभियान बंद कर दिया। अभियान बंद होने से लोगों में रोष है। आम आदमी पार्टी के नेता नवाब सोनी, समाज सेवी दीपा त्यागी और कुसुम सोनी ने बंदर पकड़ने का अभियान दोबारा चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। मोदीनगर के अलावा कस्बा निवाड़ी में भी बंदरों अब तक 50 से ज्यादा लोगों पर हमला कर घायल कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयनगर और हिंडन पार क्षेत्र में भी है बंदरों का आतंक
गाजियाबाद के विजयनगर और हिंडनपार क्षेत्र में भी बंदरों का आतंक है। विजयनगर क्षेत्र के भूड़ भारत नगर में पूर्व में बंदरों ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला के सिर में करीब 30 टांके आए थे। मुरादनगर क्षेत्र में भी बंदरों के हमले की वजह से एक नामचीन पहलवान की जान जा चुकी है। हिंडनपार क्षेत्र के ब्रिज विहार, सूर्य नगर, चंद्रनगर, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। ब्रिज विहार क्षेत्र में बंदर कई बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। बंदरों के डर की वजह से लोगों ने घरों में जाल लगवा लिए हैं।
नगर निगम और वन विभाग इन बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed