{"_id":"608f00228ebc3ed704333bba","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd218096137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में मतगणना केंद्र पर 20 पुलिसकर्मी और एजेंट मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में मतगणना केंद्र पर 20 पुलिसकर्मी और एजेंट मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

मोदीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को मतगणना हुई। भोजपुर ब्लॉक से जुड़े गांवों के लिए गोविंदपुरी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया था। मतगणना स्थल पर प्रवेश करने के लिए एजेंटों की लंबी लाइन लगी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 का एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग पॉजिटिव पाए गए। मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण अफरातफरी मच गई। संक्रमितों को वापस भेज दिया गया।
रविवार सवेरे से ही मतगणना स्थल महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए प्रत्याशियों तथा उनके एजेंटों की लंबी लाइन लग गई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी की हुई थी। जिसके मद्देनजर मतगणना स्थल पर प्रवेश से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। कइयों की रैपिड किट से कोरोना जांच भी की गई। इस दौरान दर्जनभर पुलिस कर्मियों सहित कुल बीस लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पुलिसकर्मियों को मतगणना ड्यूटी से लौटा दिया गया। इसके अलावा मतगणना एजेंट भी वापस भेज दिए गए। इस दौरान लोग बिना सोशल डिस्टेसिंग के एक-दूसरे से सटे रहे।