{"_id":"5fef73408ebc3e3b903e6744","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd211259643","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर वाहन लूटने वाले 3 गिरफ्तार, चार भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट लेकर वाहन लूटने वाले 3 गिरफ्तार, चार भागे
विज्ञापन

मुरादनगर। पुलिस ने लिफ्ट लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर वाहन लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। कब्जे से तमंचा, 1.20 लाख रुपये, दो कारतूस, कार बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों ने 14 दिसंबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक व दो माह पूर्व एक कार लूटी थी। लूटे गए वाहनों को बदमाश दिल्ली में बेचते थे।
एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर की रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिलक चाकरपुर गांव के पास बदमाशों ने लिफ्ट लेकर चालक और हेल्पर को नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक लूट लिया था। एसपी देहात ने रिपोर्ट कराकर सहायक पुलिस अधीक्षक और एसएचओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की थी। एसएचओ ने बताया कि वारदात वाले दिन घटनास्थल कितने मोबाइल एक्टिव थे, उनकी पहचान की गई। पुलिस ने सर्विलांस से मिलक चाकरपुर गांव के जंगल में छापेमारी कर तीन बदमाशों को पकड़ा। बदमाशों ने अपने नाम नदीम निवासी मुंडाला नाला पार खेकड़ा, आदिल उर्फ पहलवान निवासी काठा कोतवाली बागपत और हरचरण सिंह निवासी तिलकनगर दिल्ली बताया। बदमाशों ने बताया कि चालक व हेल्पर को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक का अगला हिस्सा लूटकर दिल्ली में 2.80 लाख रुपये में बेच दिया। सभी के हिस्से में 40-40 हजार रुपये आए थे। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 30 सितंबर को मसूरी में बदमाशों ने एक कार लूटी थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 1.20 लाख रुपये, ट्रक की स्टपनी, कार व तमंचा बरामद किया है। लूट में शामिल एक बदमाश सावेज निवासी बागपत बड़ौत थाने से पिछले दिनों जेल जा चुका है। एसएचओ ने बताया कि फरार बदमाश अरमान निवासी मुंडाला नाला पार खेकड़ा बागपत, सोनू, असलम निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली, पिंकू उर्फ प्रीतपाल निवासी तिलकनगर दिल्ली की तलाश जारी है।