फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

कार लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कार लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल
विज्ञापन

मुरादनगर। भिक्कनपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई, पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को गाजियाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, कब्जे से 20 दिन पूर्व लूटी गई कार बरामद की है। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि कार से पांच बदमाश बागपत से मुरादनगर की तरफ आ रहे हैं। एसपी देहात की एसओजी टीम और थाना पुलिस ने भिक्कनपुर मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक कार आती दिखाई दी, पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस की गोली पैर में लगने से मोहित निवासी बागू बागपत घायल हो गया। जबकि पकड़े गए दूसरे बदमाश ने अपना नाम मोनू निवासी घिसौली मेरठ बताया। घायल मोहित को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 11 मार्च को हाईवे पर कार चालक को बंधक बनाकर कैब लूटी थी। बदमाशों ने लूटी गई कैब से मेरठ, बागपत में कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार, दो तमंचे बरामद किए हैं। इन पर विभिन्न थानों में बदमाशों पर लूट, हत्या, डकैती व अन्य अपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed