फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas factory, after heavy fires in the chemical factory

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद निकली गैस, सिपाही की हालत गंभीर

Sat, 15 Apr 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 15 Apr 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Gas factory, after heavy fires in the chemical factory
आग बुझाने के दौरान बेहोश हुआ सिपाही

मेरठ में दौराला कस्बे में सीएचसी के निकट स्थित कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए केमिकल के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान निकली गैस से आसपास के लोगों का बुरा हाल हो गया। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। वहीं, फायर ब्रिगेड का एक सिपाही भी बेहोश हो गया।

विज्ञापन

 
दौराला सीएचसी के निकट स्थित कॉलोनी में मिल बाजार निवासी अजय पुत्र सुभाष मित्तल की मित्तल ट्रेडिंग कंपनी का गोदाम है। बताया कि प्लॉट स्थित गोदाम में अवैध तरीके से कैमिकल स्टोर किया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर कैमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे लपटें आसमान छूने लगीं। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इस पर पुलिस ने
विज्ञापन

पहुंचकर लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के सीएफओ शिवदयाल शर्मा और निरीक्षक ज्ञानप्रसाद शर्मा छह गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके गेट का ताला तोड़ा और करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री से निकली गैस से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आंखें और चेहरे पर तेज जलन होने लगी। इस दौरान आग बुझा रहा फायर ब्रिगेड का सिपाही सर्वेश भी बेहोश हो गया। गोदाम मालिक परिवार समेत फरार है। दौराला इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि गोदाम मालिक की तलाश में दबिश दी गई है मगर वह परिवार समेत फरार है। उसकी फर्म की जांच की जा रही है। उसे जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

लोगों का बुरा हाल, सीएचसी कराया खाली 
आग बुझने के बाद केमिकल से निकली गैस के चलते इलाके के लोगों को भारी परेशानी हुई। इसके चलते कई परिवार अपने मकानों में ताला लगाकर बाहर चले गए। दौराला सीएचसी प्रभारी डा. गजेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, स्टॉफ को अस्पताल छोड़ने का आदेश दिया गया है। अस्पताल घटनास्थल के काफी नजदीक है।


रिहायशी इलाके में स्थित है गोदाम
केमिकल स्टॉक के लिए गोदाम रिहायशी इलाके से दूर होनी चाहिए। व्यापारी अजय ने आबादी के बीच कारोबार शुरू कर रखा था। आसपास के लोगों का कहना है कि वह गोदाम से दूसरे सामानों की ट्रेडिंग करने की जानकारी देता था। कैमिकल स्टॉक किए जाने का आज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed