फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape with a MA student in Meerut, Case registered

यूपी: MA की छात्रा से घर में घुसकर गैंगरेप, बेरहमी से पीटा और बनाई अश्लील वीडियो

Sun, 06 May 2018 03:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 May 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with a MA student in Meerut, Case registered
फाइल फोटो

यहां तीन दरिंदों ने घर में घुसकर एक एमए की छात्रा के साथ जबरन सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दी।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एमए की छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। न केवल उसे बेरहमी से पीटा बल्कि ब्लैकमेल करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बड़ी बहन को भेज दी। छात्रा के परिजनों ने शनिवार को थाने पहुंचकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्रा ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को उसके परिजन शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। उसके गांव में रहने वाला विशाल पुत्र मेहर सिंह दो अज्ञात युवकों के साथ उसके घर में घुस आया। आरोप है कि तीनों युवकों ने चाकू के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि उसने लोकलाज की वजह से परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुला रहे थे। जब उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसकी अश्लील वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दी। जिस पर छात्रा के परिजनों को इसका पता चला। 

छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में उसके एक पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। छात्रा का कहना है कि उसके पैर में लगातार दर्द बना था। वह परिजनों से इसे छिपा रही थी। लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहे थे। उसे ब्लैक मेल कर अपने पास बुलाने के लिए दबाव बना रहे थे। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि आरोपी विशाल समेत तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

पढ़ें : यूपी: मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई महिला से जबरन सामूहिक बलात्कार

किशोरी से गैंगरेप की चर्चा, परिजनों का इंकार 

Gangrape with a MA student in Meerut, Case registered
फाइल फोटो

गंगानगर में मवाना रोड स्थित एक गांव में एक किशोरी के साथ गैंग रेप की चर्चा फैल गई। पीड़ित और आरोपी एक ही समुदाय के होना बताए गए। वहीं, इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी दुकान से सामान लेने जा रही थी, तो तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी घर पहुंचकर बेहोश हो गई तो उसे गांव के ही एक डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। किशोरी के पिता के मुताबिक उसकी पुत्री दुकान से सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में मिले गांव के ही युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसने पुत्री के साथ कोई गलत काम होने से इंकार किया। 

वहीं, थानाध्यक्ष के अनुसार सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन परिजनों ने कोई घटना न होने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। वहीं, किशोरी के पिता की एक वीडियो जारी की गई जिसमें वह किसी प्रकार की घटना न होने व किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना करता दिखाई दे रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed