फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape from woman in Bijnor

यूपी: नदी किनारे ले जाकर महिला से गैंगरेप, पंचायत ने इज्जत की लगाई ढाई लाख कीमत

Tue, 05 Jun 2018 11:00 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 05 Jun 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Gangrape from woman in Bijnor
फाइल फोटो

यहां एक युवक महिला को घुमाने के बहाने नदी के किनारे ले गया और फिर वहां तीन युवकों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इस मामले में पंचायत हुई और महिला की इज्जत की कीमत ढाई लाख रुपए लगा दी।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। नहटौर में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के परिचित युवक ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के साथ गैंगरेप होने पर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया। जब महिला का पति थाने जाने लगा तो उसे कुछ लोगों ने रोक दिया।
विज्ञापन


मामले को लेकर एक पंचायत हुई। पंचायत में महिला की अस्मत की कीमत ढाई लाख रुपये लगाई गई। तीनों आरोपियों को रकम दो दिन के भीतर देने का फरमान सुनाया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में रहने वाली एक महिला को उसके पड़ोसी मोहल्ले का एक युवक रोजा इफ्तारी के बाद बाइक से घुमाने के लिए नूरपुर बाइ-पास मार्ग पर ले गया। बताया जाता है कि महिला का पति काम के लिए घर से बाहर निकला हुआ था। महिला घर पर अकेली थी। युवक महिला का परिचित बताया जा रहा है। 

बाइक सवार युवक महिला के गांगन नदी के किनारे ले गया। इसी दौरान उसके दो दोस्त भी मौके पर आ गए। तीनों ने मिलकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद आरोपी युवक महिला को कॉलोनी के गेट पर छोड़कर फरार हो गया।

महिला के आपबीती बताने पर कॉलोनी वालों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। महिला के साथ गैंगरेप होने का पता चलने पर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया।

महिला का पति पुलिस को जानकारी देने के लिए थाने आने लगा। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। मामला पंचायत में निपटाने की सहमति बनने पर पंचों ने एक पंचायत कर डाली। इसमें तीनों युवकों पर ढाई लाख रुपये पीड़ित महिला को देने का फरमान सुनाया गया।

महिला व उसके पति को चुप रहने की हिदायत भी दी गई है। उसके बाद बच्चों में आपसी झगड़ा होने की बात बताते हुए एक समझौता भी कराया गया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

पढ़ें : अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, पीड़ित महिला की इज्जत की लगाई कीमत

बच्चों का विवाद बताया समझौते का कारण

Gangrape from woman in Bijnor
फाइल फोटो

तीनों आरोपियों और महिला के बीच एक समझौता कराया गया है। बताया जाता है कि समझौते में बच्चों में आपसी कहासुनी होने पर विवाद होने का हवाला दिया गया, जबकि महिला के एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। तीनों आरोपी पड़ोस के रहने वाले हैे। समझौता नामा ही शक के दायरे में आ गया है। पुलिस समझौते नामे को भी तलाश रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed